Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी/ईओडब्ल्यू इकाई बिलासपुर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 0/2026 की कार्रवाई में कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री प्रदीप मिश्रा को 29 मई 2026 को प्रार्थी श्री अमृत बघेल से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी श्री मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा…
बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के साइबर अपराध से जुड़े मिले तार बिलासपुर/स्वराज टुडे: रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खातों से देश के विभिन्न राज्यों में हुए करोड़ों रुपये के साइबर अपराधों के तार जुड़े पाए गए हैं। प्रकरण में नर्मदा नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर निवासी एक महिला को शेयर…
* थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर केक काटने एवं पटाखा जलाकर आतिशबाजी करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पर कोनी पुलिस की कार्यवाही। * काले रंग के SCORPIO वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 को जप्त किया गया * नाम वाहन चालक – अरविंद सैनी पिता राकेश सैनी उम्र 31 वर्ष कुदुदंड बिलासपुर* बिलासपुर/स्वराज टुडे: घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.05.2026 की रात्रि में वाहन चालक अरविंद सैनी द्वारा अपने महिला मित्र को कालेरंग के SCORPIO वाहन क्रमांक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक-15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से घर-घर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में मतदान करने का…
सक्ती वन विभाग के उच्च अधिकारियों के कार्यवाही करने में छुट रहे पसीने, सांठ गांठ का लग रहा आरोप छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: जिले के ग्राम पंचायत हसौद में शासकीय रेस्ट हाउस के पीछे बड़े पैमाने पर अर्जुन पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ियों के भंडारण का मामला अब वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र में खुलेआम प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई होने के बावजूद वन विभाग के उच्च अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे बैठे हैं, जिससे उनकी कार्यशैली और संदिग्ध भूमिका चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, हसौद क्षेत्र…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाई बालको वेदांता में स्थानीय युवाओं और मजदूरों को रोजगार दिए जाने के मुद्दे पर एक नया विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बालको वेदांता प्रबंधन से स्थानीय मजदूरों एवं कर्मचारियों की संख्या संबंधी जानकारी मांगी गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि श्रम विभाग के पास ही इस पत्र का विधिवत संधारण या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं बताया जा रहा है। मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। यदि मंत्री द्वारा कंपनी से स्थानीय रोजगार संबंधी जानकारी मांगी गई…
बुरहानपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की जिस 26 वर्षीय लापता महिला की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया था, वह जीवित लौट आई है। इसने महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में शिवानी और अरुण दादू कलमेकर के लापता होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थी। इसी बीच, 26 अप्रैल को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक सिर कटी और अधजली महिला का शव मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने शिवानी के पिता और भाई…
आज का राशिफल : आज 30 मई 2026 का दिन जीवन की रफ्तार को थोड़ा धीमा करके अंदरूनी शांति, रिश्तों की गहराई और कामकाज की जिम्मेदारियों पर फोकस करने का इशारा कर रहा है। आज ग्रहों का गोचर आपकी सोच को प्रैक्टिकल बनाने और भविष्य के गोल्स को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तरफ मोड़ेगा। दिन की शुरुआत जहां कुछ राशियों के लिए मानसिक उलझन और गंभीर बातचीत से भरी होगी, वहीं शाम होते-होते आप थोड़ा अकेलापन या भावनात्मक सुकून तलाशते नजर आएंगे। मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए आज अपने डेली रूटीन, पर्सनल लाइफ…
गाजियाबाद/स्वराज टुडे: गाजियाबाद के खोड़ा में बेटे की हत्या के बाद पीड़िता मां ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है. मृतक सूर्या की मां सरोज ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जैसे मेरे बेटे को चाकू घोंपा गया, वैसे ही मैं उस लड़के को चाकू घोपूंगी, उसकी आंतें बाहर निकाल लूंगी. असद ने फोन करके बुलाया था, हमें नहीं पता था कि बकरीद के दिन वो चाकू भोंक देगा. उसका एनकाउंटर होना चाहिए.” दरअसल, मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सूर्या नाम के लड़के पर असद और उसके साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में इतिहास रच दिया है. आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड वैभव के नाम जुड़ गया है. उन्होंने अपने करियर की 23वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया. उन्होंने ना केवल सबसे कम पारी बल्कि सबसे कम गेंद खेलकर एक हजार रन पूरे करने का कारनामा किया है. क्वालीफायर-2 मैच से पहले वैभव अपने आईपीएल करियर में 22 पारी खेलकर 932 रन बना चुके थे. गुजरात के खिलाफ 68 रन बनाते ही उन्होंने एक हजार रन पूरे किए.…
