Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर में एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) मामलों में कथित फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा हुआ है। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) किरण थवाईत के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिला जमानतदारों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि महिलाओं ने अपनी ऋण पुस्तिकाओं में हेरफेर कर न्यायालय की सील और पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर वाले पृष्ठ निकाल दिए तथा उन्हीं दस्तावेजों का बार-बार उपयोग कर अलग-अलग आरोपितों की जमानत कराई। एक ही ऋण पुस्तिका से कई मामलों में बनी जमानतदार पहले मामले में मीना बाई, पति रमेश कुमार…
जम्मू-कश्मीर/स्वराज टुडे: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले से बस दुर्घटना की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांदरबल के गुंड इलाके में 39 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिसमें करीब 30 तीर्थयात्री घायल हो गए। वे अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। सड़क के एक खतरनाक हिस्से पर बस बेकाबू हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। दुर्घटना कैसे हुई? गांदरबल में यह दुर्घटना तब हुई जब सड़क के एक खतरनाक हिस्से पर वाहन बेकाबू हो गया; बस सड़क से फिसलकर एक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट (SEA) विंग द्वारा आयोजित “इको केयर एवं आपदा प्रबंधन” अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई 2026 को कोरबा के प्रमुख औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में “आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), एनटीपीसी ट्रेनिंग सेंटर, एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा क्षेत्र, एसईसीएल एरिया जनरल मैनेजर कार्यालय दीपिका क्षेत्र, के.एन. कॉलेज कोरबा तथा जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा सहित विभिन्न संस्थानों में व्याख्यान, संवाद एवं राजयोग मेडिटेशन आधारित प्रेरक सत्र आयोजित…
लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक दलित छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने पहले हिन्दू बनकर दोस्ती की फिर होटल में ले जाकर उसका रेप किया। मुस्लिम लड़का अपने हाथ में कलेवा बांधता था और तिलक भी लगाता था। उसने लड़की से शादी का वादा किया था। जानिए पूरा मामला लड़का पहले लड़की को होटल ले गया और रेप किया। जब सच सामने आया तो पता चला कि वह एक कसाई है। लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी युवक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया गया। उसे…
आज का राशिफल : आज 28 जुलाई 2026 को चंद्रदेव धनु राशि में मूल नक्षत्र से आगे बढ़कर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आ गए हैं। इसके साथ गंडमूल समाप्त हो गया है। सूर्य औप गुरू के पुष्य युति से हंस पंचमहापुरुष योग और गुरु आदित्य योग का प्रभाव बना हुआ है। नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक क्षमता, अध्यात्म और उच्च शिक्षा के लिए यह योग अच्छा है। शनिदेव मीन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। गुरू ग्रह अस्त हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल। मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी काम की…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में सोमवार को 17 वर्षीय छात्रा दर्शन निनामा मृत मिली। वह मूल रूप से आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) के ग्राम खेरिया माली की रहने वाली थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल की मर्चुरी में रखा गया है। 12वीं के साथ जेईई की कर रही थी तैयारी कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के अनुसार, दर्शन निनामा अनंत हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने नेशनल प्रतियोगिता में गोल्डन पंच लगाकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। पंजाब में हुई केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी के खिलाड़ी देवेन्द्र कंवर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उसने पहली बार नेशनल खेला और यह गोल्डन पंच लगाया। कोरबा-पश्चिम बलगी निवासी देवेन्द्र के पिता रामायण सिंह कंवर पेशे से मजदूर हैं, जो मेहनत-मशक्कत कर कठिन हालातों में तीन बच्चों के परिवार की आजीविका चलाते हैं। दूसरी ओर यूट्यूब के वीडियो से…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पुलकदई नदी में मछली के लिए जाल फेंकते समय पिता गहरे पानी में जा गिरा। अपने पिता को डूबते देख पुत्र ने भी नदी में छलांग लगा दी। वह किसी तरह पिता को नदी के बाहर तो ले आया, लेकिन उसकी जान नही बचा सका। जब तक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, देर हो चुकी थी। उसे चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत श्यामनगर बस्ती में राजकुमार खैरवार 45 वर्ष निवास करता था। वह कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता…
गिलोय एक प्रकार की लता/बेल है, जिसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते है। यह इतनी अधिक गुणकारी होती है, कि इसका नाम अमृता रखा गया है। आयुर्वेद में गिलोय को बुखार की एक महान औषधि के रूप में माना गया है। गिलोय का रस पीने से शरीर में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ दूर होने लगती हैं। गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन तथा फास्फोरस पाए जाते है। यह वात, कफ और पित्त नाशक होती है। यह हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक शक्ति को बढाने में सहायता करती है।इसमें विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक तथा एंटीवायरल तत्व…
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती – CGESB: आप भी शिक्षा के क्षेत्र में जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की ओर से सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। पदों के नाम- सहायक शिक्षक पदों की संख्या- कुल 2292 पद आयु सीमा- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष आवेदन करने की आखिरी तारीख- 21 अगस्त, 2026 सैलेरी- पदों के अनुसार आवेदन- ऑनलाइन 1. ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in यहीं पर नोटिफिकेशन, फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट सब आएगा। 2. सहायक शिक्षक के लिए पात्रता -…
