Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता
    Featured

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260830 WA00021 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर सामने आ रही नई आर्थिक शर्तों ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विधानसभा टिकट के दावेदार को पार्टी फंड में ₹2 लाख रुपये जमा करने के साथ अपने बैंक खाते में ₹20 लाख रुपये की राशि दिखाना आवश्यक होगा। ₹2 लाख की राशि को नॉन-रिफंडेबल बताए जाने की भी रिपोर्ट है।

    इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने और जनता का प्रतिनिधित्व करने का आधार केवल आर्थिक क्षमता नहीं, बल्कि जनसेवा, जनसमर्थन, सामाजिक स्वीकार्यता, ईमानदार छवि और क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास करोड़ों रुपये नहीं हैं, लेकिन वह वर्षों से जनता के बीच रहकर सामाजिक कार्य कर रहा है और उसे क्षेत्र की जनता का समर्थन प्राप्त है, तो क्या केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर उसकी राजनीतिक दावेदारी कमजोर मानी जानी चाहिए?

    धनेश कुमार सिंह ने कहा कि ₹2 लाख की गैर-वापसी योग्य राशि और खाते में ₹20 लाख दिखाने जैसी शर्तें लागू करने से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य और जनाधार वाले लोगों के लिए राजनीति में प्रवेश कठिन हो सकता है। इससे यह सवाल भी उठता है कि राजनीतिक दलों में उम्मीदवार चयन का आधार जनसेवा और जनाधार होना चाहिए या आर्थिक क्षमता?

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को ऐसे नियम बनाने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और सामान्य मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले योग्य लोगों के लिए भी राजनीति में समान अवसर उपलब्ध रहें।

    यह भी पढ़ें :  असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    धनेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी पार्टी को चुनावी खर्च या संगठन के लिए आर्थिक योगदान लेना है, तो उसके लिए पारदर्शी एवं समान व्यवस्था हो सकती है, लेकिन टिकट की दावेदारी को सीधे आर्थिक क्षमता से जोड़ना लोकतांत्रिक भागीदारी पर गंभीर बहस की मांग करता है।

    उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि इस प्रकार की आर्थिक पात्रता संबंधी व्यवस्था पर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट स्थिति रखी जाए, नियमों और उनके उद्देश्य को पारदर्शी बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि धन के अभाव में कोई योग्य और जनसमर्थित व्यक्ति राजनीतिक अवसर से वंचित न हो।

    “राजनीति जनसेवा का माध्यम है, केवल आर्थिक सामर्थ्य प्रदर्शित करने का मंच नहीं। लोकतंत्र में टिकट की दावेदारी की कसौटी जनता का विश्वास और उम्मीदवार की सामाजिक स्वीकार्यता भी होनी चाहिए।” —

    धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता, कोरबा

    यह भी पढ़ें: संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    यह भी पढ़ें: Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,519 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर…

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.