Author: Deepak Sahu
सीसीआरयूएम ने ग्रुप ए, बी और सी श्रेणी के पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 179 खाली पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई तक ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते हैं। 10वीं पास से लेकर एमडी और एमएस डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। किस ग्रुप में कितने पद हैं सीसीआरयूएम ने अलग-अलग विभागों के लिए कुल 179 पदों का आवंटन किया है। इनमें ग्रुप ए, बी और सी के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ● ग्रुप…
अब घुटनों के दर्द के लिए नहीं करनी होगी महानगरों की दौड़, कोरबा में ही मिल रहा अत्याधुनिक इलाज कोरबा/स्वराज टुडे: उम्र बढ़ने के साथ घुटनों का दर्द धीरे-धीरे जीवन की रफ्तार छीन लेता है। पहले कुछ कदम चलने में तकलीफ होती है, फिर सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो जाता है और आखिरकार कई लोग अपने ही घर में सीमित होकर रह जाते हैं। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं और इलाज के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। ट्रांसपोर्ट नगर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक दिनांक 24 से 26 जुलाई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा, संस्कार, गौसंरक्षण, धर्म जागरण, समरसता तथा मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक के समापन अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा करते हुए सुश्री सविता साहू जी को दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका तथा श्रीमती ऊषा पांडे जी को मातृशक्ति जिला संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त दायित्ववान बहनों को शुभकामनाएँ देते…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (विश्व यकृत शोथ दिवस) पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में हेपेटाइटिस (यकृत शोथ) रोग से बचाव, उपचार तथा कारण से संबंधित जागरुकता हेतु निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 28 जुलाई 2026 मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रात: 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें ● लिवर के लिये उपयोगी यकृत बूस्टर क्वाथ नि:शुल्क पिलाया जायेगा। ● लिवर के सुस्वास्थ्य…
आज का राशिफल : 27 जुलाई 2026 को शनिदेव मीन राशि में रेवती नक्षत्र में वक्री हो गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है जो पुराने कर्म, अधूरी जिम्मेदारियां और लंबे समय की योजनाओं से जुड़े विषयों को दोबारा सामने लाएगा। चंद्रदेव धनु राशि में मूल नक्षत्र में हैं, जो अपने बेसिक्स पर फिर से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि का आज का भविष्यफल। मेष राशि मेष राशि वाले आज कर्म से जुड़ी पुरानी जिम्मेदारियों को पूरा करने पर फोकस करें। शनिदेव के वक्री होने से भाग्य और धर्म…
नई दिल्ली-गाजियाबाद/स्वराज टुडे: दिल्ली के जंतर-मंतर से लौट रहे बरेली के दो छात्रों को नाम और धर्म पूछकर पीटने तथा उनसे बदसलूकी करने के मामले में घिरे गाजियाबाद निवासी और खुद को ‘हिंदू वीर सेना’ का अध्यक्ष बताने वाले सत्यम पंडित का एक और नया विवादित बयान सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सत्यम पंडित ने एक अन्य वीडियो जारी करते हुए मांग की है कि श्रावण मास की आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी मुस्लिम पुलिसकर्मी की ड्यूटी न लगाई जाए। छात्रों के साथ अभद्रता करने के बाद पंडित के इस…
हमारे शरीर में अक्सर ऐसा होता है कि किसी वजह से गांठ बनने लगती है जो अक्सर किसी बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है. अगर आपके शरीर में कोई गांठ हो तो उसके लिए बथुए का इस्तेमाल कैसे किया जाए. बता रहे हैं, आचार्य बाल कृष्णा जी। बथुए को यूं तो साग-सब्जी के रूप में खाया जाता है लेकिन इस बथुए को लोग घरों में आमतौर पर लगाते नहीं है। क्या आप जानते हैं बथुए का सेवन करके बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। बथुआ का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते…
मध्यप्रदेश नरसिंहपुर/स्वराज टुडे: प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 19 जुलाई को जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर हुई पांच लोगों की मौत की घटना को शुरुआत में महज एक सड़क हादसा माना गया था. लेकिन पुलिस की मुस्तैद जांच में यह मामला एक सुनियोजित और खौफनाक हत्याकांड की साजिश निकला. पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर मिला महज दो इंच का प्लास्टिक का अंग्रेजी अक्षर ‘A’ इस पूरे हत्याकांड का सबसे अहम सुराग बना. रातभर की जांच में मिला ‘A’ अक्षर का सुराग जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर छानबीन करते समय टाटा कंपनी के मोनोग्राम का टूटा हुआ अंग्रेजी…
● अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया कोरबा” की डिवाइन वर्कशॉप से युवाओं में जागी राष्ट्र एवं संस्कार चेतना “उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत।” उठो, जागो और श्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर आगे बढ़ते रहो। कोरबा-पाली/स्वराज टुडे: अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया कोरबा” द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्साही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनगाडीह में डिवाइन वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, नारी जागरण, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्साही में दो पृथक…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से अलग और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिर पर मटकी रखकर रैली निकाली और राम मंदिर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया नगर पालिका परिषद बोदरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में अनोखी रैली निकाली गई। चकरभाठा के हनुमान मंदिर से शुरू हुई रैली राम मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी…
