बिहार
पटना/स्वराज टुडे: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा, TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. इस बड़े भर्ती अभियान के जरिए बिहार शिक्षा विभाग में कुल 32,388 स्कूल शिक्षक पदों को भरा जाएगा. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क को काफी कम रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकें. आयोग के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इस फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है. ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले ही फीस का भुगतान करना अनिवार्य है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
BPSC TRE 4.0 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है. सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए. वहां होमपेज पर दिखाई दे रहे TRE 4.0 के लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद मांगी गई बुनियादी जानकारियां दर्ज करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट में लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को सही-सही भरें. अपने जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेजों को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें, साथ हीं, 29 सितंबर तक अपनी आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान जरूर कर दें.
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को इसके पैटर्न की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पूरी परीक्षा 150 अंकों की होगी. यानी हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक दिया जाएगा. पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू रहेगा.
यह भी पढ़ें: SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026
यह भी पढ़ें: SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026
यह भी पढ़ें: SBI के साथ शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महीने कमाएं 45,000 से 90,000 रुपये!

Editor in Chief

