● दीप प्रज्वलन के साथ राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
● विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
● विजेताओं को मिला सम्मान
छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: योगासना भारत’ के तत्वावधान में और ‘छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा यह 7वाँ राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर 2026 तक जूनियर क्लब, CSEB निहारिका, कोरबा में आयोजित किया गया।

ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर पहुंचा, जब प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी कोरबा से
बी. के. बिंदु, बी. के. लवली, बी. के. श्याम राव,
हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, योगेश जैन, देवेंद्र पाण्डेय,
नाड़ी वैद्य डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा, पंडित गजेश तिवारी – भगवताचार्य, संतोष यादव- नूतन विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश जायसवाल, हेमा जायसवाल, किशन केंवट, अशोक जायसवाल एवं कार्तिक निषाद सहित अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योगासन केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता, संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का भी माध्यम है। राज्य स्तरीय मंच पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
विजेताओं ने मारी बाजी
राज्य के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान
ऐज जूनियर ग्रुप:-
प्रथम स्थान — भरत साहू | महासमुंद
द्वितीय स्थान — राहुल साहू | रायपुर
तृतीय स्थान — साहिल जंघेल | रायपुर
ऐज सब-जूनियर ग्रुप :-
प्रथम स्थान — चिन्मय साहू | महासमुंद
द्वितीय स्थान — फैजल खान | रायपुर
तृतीय स्थान — राहुल साहू | रायपुर
ऐज सीनियर-C ग्रुप :-
प्रथम स्थान — दकतर मंदी | दंतेवाड़ा
द्वितीय स्थान — अवध राम साहू | धमतरी
तृतीय स्थान — नीरज सिंह चौहान | दंतेवाड़ा
ऐज सीनियर-B ग्रुप :-
प्रथम स्थान — गोरखनाथ यादव | दंतेवाड़ा
द्वितीय स्थान — सचिन विश्वकर्मा | कोरबा
तृतीय स्थान — बसंत कुमार | महासमुंद
ऐज सीनियर-A ग्रुप :-
प्रथम स्थान — मेधाराम साहू | जांजगीर-चांपा
द्वितीय स्थान — भूपेंद्र साहू | राजनांदगांव
तृतीय स्थान — सोनू यादव | दुर्ग
तकनीकी टीम ने संभाली प्रतियोगिता की कमान

प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मेजर सिंह — महासचिव,
शैलेन्द्र विशी — सह सचिव (टेक्निकल),
डी.के. देवांगन — कम्पटीशन डायरेक्टर,
दुर्गेश राठौर — कम्पटीशन मैनेजर,
इन्द्रनारायण जायसवाल — डिप्टी कम्पटीशन मैनेजर,
भीष्म साहू — टेक्निकल ऑफिसियल,
गजेंद्र बघेल — टी.एस.आर. टीम एवं समस्त टी.ओ.एस. टीम
प्रतियोगिता में निर्णायकों एवं ऑफिसियल्स ने निर्धारित नियमों के अनुरूप खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
आयोजन समिति की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

प्रतियोगिता को सफल बनाने में दुर्गेश राठौर, सचिन विश्वकर्मा, सुनील अग्रवाल, इन्द्रनारायण जायसवाल, श्रीमती दुर्गेश तिवारी, योगेश साहू, विनोद रत्नकार, सनत रायल, विनीता दीक्षित, राहुल खरे, राकेश साहू, संजय कुर्मवंशी एवं प्रमोद अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
योगासन खेल को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह मंच प्रदान किया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों की योगासन प्रतिभाएं एक साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, तकनीकी टीम की सक्रियता और आयोजन समिति के समन्वय से प्रतियोगिता ने खेल जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

Editor in Chief

