Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली
    Featured

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260921 WA0002
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🔹नम्बर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही रहेगी जारी*

    *🔹नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ नहीं करने हेतु समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से की गई यातायात पुलिस द्वारा अपील।*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे:  पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कठोर एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा नागरिकों को सतत रूप से सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयाम पर दुर्घटना से बचाव हेतु लगातार व्यापक रूप से समझाइश भी दिया जा रहा है।

    IMG 20260921 05455727

    इसी श्रृंखला में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अभियान चला कर “बिना हेलमेट धारण” कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं शहर में “मोडिफाइड साइलेंसर” के माध्यम से तीव्र, कर्कश एवं कानफोडू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की गई है तथा बार-बार नंबर प्लेट को छुपा कर वाहन नहीं चलने हेतु वाहन चालकों एवं नागरिकों को समझाइस दिए जाने के बावजूद भी कई वाहन चालकों के द्वारा इस तरीके का नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना एवं नंबर प्लेट के ऊपर पेपर, टेप, मैग्नेट, पेंट, कपड़ा, पन्नी, नंबर प्लेट को मोड़कर नंबर को छुपाना तथा कई अन्य प्रकार के चालान से बचने हेतु प्रयास करने वाले वाहन चालकों पर पुनः अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

    IMG 20260921 WA0003

    इसके लिए यातायात के सभी टैंगो एवं यातायात के सभी पॉइंट पर तैनात बल को आवश्यक ब्रीफिंग किया गया है कि सभी पॉइंट पर नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले एवं नंबर प्लेट को छुपा कर चलाने वाले वाहन चालकों पर पैनी नजर रखी जाए एवं कहीं पर भी बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते पाए जाने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर में तैनात समस्त यातायात एवं स्थानीय थाने के बल को प्रदान की जावे ताकि शहर में चलने वाले ऐसे वाहन चालकों को वाहन के रफ्तार के आधार पर तात्कालिक नहीं रोक पाने की स्थिति में अन्य चौक- चौराहा या यातायात प्वाइंट पर रोकी जा सके इसके लिए यातायात पुलिस सघन चेकिंग अभियान भी कर रही है ताकि ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    IMG 20260921 WA0001

    ज्ञातव्य हो कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर वाहन चलाने वाले वाहन चालक न सिर्फ चालान से बचने के लिए ऐसा कृत्य करते हैं अपितु कई बार ऐसे वाहन चालक गंभीर संदिग्ध व्यक्ति के रूप में भी होते हैं जिनके द्वारा कई प्रकार के अवैध गतिविधियों को घटित करने के संभावना से इनकार नहीं की जा सकती। कई बार इस तरीके के वाहन चालकों के द्वारा कई गंभीर आपराधिक प्रकरणों को भी देश के विभिन्न क्षेत्रों में अंजाम दी गई है अतः बिलासपुर यातायात पुलिस के द्वारा ऐसे आचरण करने वाले वाहन चालकों पर सतत निगरानी रखते हुए उन पर प्रभावी और सख्त कार्यवाही की जा रही है।
    यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अब तक 724 वाहन चालकों पर नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने एवं नंबर प्लेट में कागज, मैग्नेट, स्टीकर, कपड़ा, पॉलीथिन आदि के माध्यम से नंबर प्लेट को छुपा कर चलाने वाले वाहन चालकों पर शासन नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही कर 7 लाख 24 हजार चालान शुल्क जारी की गई है एवं अनेक प्रकरणों को माननीय न्यायालय पेश कर कठोर आर्थिक दंड से दंडित भी कराई गई है साथ ही कई प्रकरणों में स्थानीय पुलिस के माध्यम से आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए ऐसे प्रकरणों में आरोपी वाहन चालक को जेल भी दाखिल कराई गई है।

    IMG 20260921 05452549

    अतः समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि नंबर प्लेट में किसी भी तरीके का छेड़छाड़ करना एवं नंबर प्लेट को किसी भी साधनों से छुपा कर वाहन चलाना संदिग्ध आचरण को व्यक्त करता है अतः वाहन चलाते समय सदैव स्पष्ट नंबर प्लेट विधि मान्य तरीके से अपने वाहनों में लगवाने ताकि पुलिस और प्रशासन को किसी भी तरीके के आपके वाहन के नंबर प्लेट को देखकर संदिग्ध आचरण का शंका ना हो। और किसी भी तरीके का चालानी कार्यवाही एवं न्यायिक प्रक्रियाओं का सामना किसी भी वाहन चालकों को नंबर प्लेट को छुपाने के कारण ना करना पड़े।
    विदित हो कि कई इस तरीके के मामले में चोरी के वाहन को टेप चिपका कर चलाने की वारदात के कारण आरोपी वाहन चालक को गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत जेल की सलाखों के पीछे भी सजा काटनी पड़ी है अतः वाहन चलाते समय अपने कागजात एवं वाहनों के संबंध में समस्त जरूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण करके रखें ताकि कहीं पर भी किसी भी तरीके के जांच के दौरान किसी भी तरीके का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026

    मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    September 20, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    September 20, 2026

    टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    September 20, 2026

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,948 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    📍 *घटना स्थल: कोराई गांव मुख्य मार्ग, थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र* 👤 *अनावेदक (आरोपी): भूवन पाल…

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026

    मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.