Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n727634432178999546679870a8fb09cbec0d64d74e07cee351887fa29cde1a2edeb860269cea13cc76d31f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दतिया में पदस्थ 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके परिचित के मकान में मिला।

    महिला अधिकारी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद की वजह हो सकती है। घटना के बाद जिस व्यक्ति पर पुलिस को संदेह है, उसने भी पास के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी गोखले रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी दोस्त कृतिका के साथ लेकपर्ल कॉलोनी स्थित एक मकान पर पहुंची थीं। रात में कृतिका मीनाक्षी की तीन साल की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब कृतिका की नींद खुली तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मकान मीनाक्षी के परिचित पवन कुमार द्विवेदी का था। पुलिस के मुताबिक, पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

    घटनास्थल पर पुलिस को मीनाक्षी के सिर पर चोट के निशान मिले। शव के पास खून से सना हथौड़ा भी बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि विवाद के दौरान पवन ने हथौड़े से हमला किया होगा। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पवन घर से करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पास से बैंक की पासबुक मिलने की जानकारी भी सामने आई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था और इंदौर में कोचिंग क्लासेस चलाता था। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में हुई थी। उस समय मीनाक्षी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मीनाक्षी का करीब दो साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका था। उनकी तीन साल की बेटी है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या मकान के आंगन में हुई और इसके बाद शव को घसीटकर अंदर ले जाया गया या नहीं। कमरे को बाहर से लॉक किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया है।

    फिलहाल पुलिस मीनाक्षी और पवन के बीच संबंध, घटना से पहले हुए विवाद और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत की वजह और घटना की परिस्थितियां और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    यह भी पढ़ें :  Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    यह भी पढ़ें: 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती…

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.