Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

सीधी/स्वराज टुडे: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए और अपना समर्थन दिया। यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि सड़क की समस्या को लेकर अब हर समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं। यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति, परिवार या समाज का आंदोलन नहीं है। यह सड़क खड्डी, मझौली, सीधी, रामपुर सहित आसपास के हजारों लोगों की जरूरत है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हर व्यक्ति को इस खराब सड़क की परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी मांग आज भी बिल्कुल स्पष्ट है—पूरी सड़क का…

Read More

कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन एवं आत्मीय मिलन हेतु एक विशेष पहल की गई। जिसके तहत आज शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया, जहां पत्रकारों ने परिवार के साथ पहुंचकर फिल्म का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर चित्रा टॉकीज परिसर में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष…

Read More

•  मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ •  ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विशेषज्ञ और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुटे रायपुर/स्वराज टुडे:  वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। 18 से 20 सितंबर तक नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। इस…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB चौक से टी.पी. नगर तक शहर के सौंदर्यीकरण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे वृक्षारोपण का स्वागत किया जाना चाहिए। शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है। हालांकि, इस मार्ग पर लगाए गए वृक्षों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की ओर भी समय रहते ध्यान देना आवश्यक है। वर्तमान में लगाए गए पौधे छोटे हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में जब ये वृक्ष बड़े होंगे, तो उनकी शाखाएं विद्युत तारों के…

Read More

● जूनियर क्लब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज ● योगासन को खेल के रूप में बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कोरबा/स्वराज टुडे:  ऊर्जाधानी कोरबा में शुक्रवार को योगासन खेल के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। ‘योगासना भारत’ के तत्वावधान में तथा ‘छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन’ के अंतर्गत 18 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जूनियर क्लब, CSEB निहारिका, कोरबा में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभावान…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है। नराकास, कोरबा के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समिति से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के…

Read More

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर के विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरी भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के सभी विद्यालयों में ‘सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने रायपुर में चौथे वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ स्तन संरक्षण और स्तन पुनर्निर्माण की लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन के साथ किया। इस दौरान देशभर से आए 50 से अधिक सर्जन और चिकित्सकों ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को देखा और स्तन कैंसर के उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन का नेतृत्व मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शलाका जोशी, प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जन डॉ. दुष्यंत जायसवाल और कोलकाता स्थित टाटा मेडिकल सेंटर के वरिष्ठ स्तन कैंसर सर्जन…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे:  पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MOU) पर सहमति बनाई है। विश्वविद्यालय ने महर्षि प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MUMT), बिलासपुर तथा ट्राइबल रिसर्च एंड नॉलेज सेंटर (TRKC), नई दिल्ली के साथ सहयोग का समझौता किया है। इन दोनों MOU के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण, संकाय विकास, विद्यार्थी सहभागिता, नवाचार, प्रकाशन और जनजातीय विषयों पर अध्ययन एवं शोध को संस्थागत स्तर पर आगे बढ़ाने का रास्ता तैयार हुआ है। MUMT के साथ अकादमिक सहयोग का विस्तार महर्षि प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…

Read More

♦️ *चकरभाठा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण को संवेदनशीलता गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से नाबालिग बच्ची को किया बरामद* ♦️ *आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)M बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाही* *गिरफ्तार आरोपी*- राकेश जांगड़े पिता बहादुर जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी डीगोरा चरोटी थाना पथरिया जिला मुंगेली। बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15/07/2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनकी नाबालिग बच्ची उम्र 12 वर्ष 04 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहृत कर…

Read More