Author: Deepak Sahu
* सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को सामने आने की अपील रायपुर/स्वराज टुडे:: रायपुर शहर क्षेत्रांतर्गत गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को *पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला* द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित, साथ ही घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को आगे आने की गयी अपील। ज्ञात हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कर जान…
जामताड़ा/स्वराज टुडे: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से एक मार्मिक घटना सामने आई है. जिसने दिल को झकझोर दिया है. इस घटना ने समाज और व्यवस्था की संवेदनहीनता की कलई खोल दी. माता-पिता के गुजर जाने के बाद पांच अनाथ बहनों का एकमात्र सहारा उनके चाचा थे. लेकिन विधाता को तो अभी और कड़ी परीक्षा लेनी थी. बीती रात चाचा भी पांचो बहनों को भगवान भरोसे छोड़कर परलोक सिधार गए. उनके निधन के बाद बेटियों को वह दर्द झेलना पड़ा जिसकी कल्पना एक सभ्य समाज में नहीं की जा सकती. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी…
गेझिंग (वेस्ट सिक्किम): मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार ही वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही वर्तमान में तनाव उत्पन्न होता है | तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है । सकारात्मक विचारो से सहनशीलता आती जिससे कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। मन के विचारों का प्रभाव वातावरण पेड़-पौधों तथा दूसरों व स्वयं पर पड़ता हे| सकारात्मक विचारो से ही हम स्वयं और समाज की रक्षा कर सकते है | नकारात्मक विचारो से अनेक शारीरिक , मानसिक बीमारियाँ होती है |उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष गजानंद साहु को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कोरबा शहर का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया है । यह नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी के अनुशंसा पर एवं कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने जारी की है । गजानंद साहु को एक बार पुन: कांग्रेस ओ बी सी विभाग में जिला शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार काे नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य संपादन के निर्देश दिए। बैठक में वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव आबकारी देवेन्द्र भारद्वाज, आबकारी मुख्यालय, बेवरेजेस कारपोरेशन,…
कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 15 साल पुरानी सत्ता समाप्त हो गई और भाजपा की सरकार बन गई। सुवेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री बने। सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने 2025 में रेड रोड पर ईद कार्यक्रम और 2026 चुनाव से पहले रैली में हिंदू समुदाय और हिंदुत्व के खिलाफ भड़काऊ, ध्रुवीकरणकारी बयान दिए। यह मामला सिर्फ एक…
आज का राशिफल: आज 27 मई 2026 का दिन चंद्रमा के कन्या से तुला राशि में गोचर का साक्षी बनने जा रहा है। जबकि वृषभ राशि में मौजूद सूर्यदेव और बुधदेव की बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। जिससे निर्णय लेने की क्षमता और करियर ग्रोथ को शानदार प्रैक्टिकल नजरिया मिलेगा। मिथुन राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की युति सामाजिक संबंधों, मान-प्रतिष्ठा और ज्ञान के विस्तार में सहयोग प्रदान करेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके छठे…
आयुर्वेद में कुछ ऐसे सरल लेकिन प्रभावशाली नुस्खे बताए गए हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने के साथ-साथ ताकत, ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक चमत्कारी मिश्रण मैथीदाना, अजवाइन और काली जीरी से तैयार किया जाता है, जिसे नियमित रूप से लेने पर शरीर में जमी गंदगी बाहर निकलती है और उम्र बढ़ने के बावजूद जवानी जैसी फुर्ती बनी रहती है। इस औषधि को बनाने के लिए 250 ग्राम मैथीदाना, 100 ग्राम अजवाइन और 50 ग्राम काली जीरी को हल्का-हल्का सेंककर पीस लिया जाता है और किसी कांच की शीशी में सुरक्षित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 25.05.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू एवं उसके पिता संतू कोठारी के मध्य शराब पीने और घर में अन्य लोगों को बुलाकर शराब सेवन कराने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ने पर आक्रोशित आरोपी बीरेन्द्र कोठारी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से अपने पिता संतू कोठारी पर प्राणघातक हमला कर दिया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल की साफ-सफाई…
* समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश * नए शिक्षा सत्र से पहले अधूरे स्कूल भवनों को पूर्ण करने, गणवेश और किताबों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश * राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण एवं वितरण, पेंशन के लिए वंचित 60 वर्ष से अधिक वृद्ध और विधवाओं का सर्वे कर सूची तैयार करने के निर्देश * खाद-बीज वितरण के लिए किसानों से समन्वय कर लाभान्वित करने के निर्देश कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों और टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गाँव…
