Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोंडागांव/स्वराज टुडे: बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं पूरे देशभर में मशहूर हैं। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले का ग्राम बरकई अपनी अनोखी परंपरा “बंधा मतौर” को लेकर खास पहचान रखता है। यहां हजारों की संख्या में ग्रामीण सामूहिक रूप से तालाब में उतरकर मछली पकड़ते हैं। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजती है, तालाब की मछलियां पानी में उछलने लगती हैं। इसके बाद ग्रामीण जाल लेकर तालाब में उतरते हैं और मछली पकड़ने का सिलसिला शुरू तीन वर्ष में आयोजित होने वाला यह “बंधा मतौर” कार्यक्रम आज भी बस्तर की जीवंत…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस. बाबा के दो दिवसीय कोरबा प्रवास ने पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आदिवासी समाज, युवाओं एवं आम जनता में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया। जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी अधिकारों की रक्षा के समर्थन में 24 मई को बुका में आयोजित विशाल आदिवासी महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे टी.एस. बाबा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों को छीनने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व बांगो बांध निर्माण के कारण विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों को जीविकोपार्जन हेतु बांध क्षेत्र में मत्स्याखेट की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में हुए भीषण नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, प्रदेश महासचिव हरीश परसाई, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य…
* मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल का बिगुल: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। * भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान। कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह मानवता और संवेदनशीलता का सबसे बड़ा माध्यम भी मानी जाती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए शहर के प्रतिष्ठित Meena Jain Memorial Hospital (MJM Hospital) ने Rotary Club of Korba के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण जनसेवा पहल शुरू की है। कोरबा शहर में अब आर्थिक रूप से कमजोर और किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। आगामी 26 मई 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ किया जाएगा, जहां प्रतिदिन लगभग 12…
कोलकाता/स्वराज टुडे: हाफ पैंट, सैंडो गंजी, कमर में रस्सी बंधी हुई. पुलिस के घेरे में तेज धूप में सड़क पर परेड. यह तस्वीर अब बंगाल की सड़कों पर दिख रही है. चाहे नॉर्थ हावड़ा हो या सांकराइल. पुलिस की कार्रवाई ने अब पुराने डॉन, माफिया और एक्सटॉर्शन के आरोपियों की नींद उड़ा दी है. कुछ दिन पहले तक जो लोग लाठी लहराते थे, जिनकी धमक से इलाका दहल जाता था और पुलिस को भी धमकाते थे, उन्हें अब हॉफ पैंट पहनाकर पुलिस घुमा रही है. सीएम शुभेंदु अधिकारी की सरकार में पुलिस का यह रूप बिल्कुल नया है. वे अब…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में एसडीएम पाली द्वारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माखनपुर में स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन माखनपुर में शौचालय निर्माण तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नवीन भवन विस्तार कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता और कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है एवं सम्बधितों के विरुद्ध राशि वसूली के आदेश जारी कर तीन दिवस के लिए जेल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत माखनपुर को विभिन्न निर्माण कार्यों के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आगामी 04 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 7116 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आर्जर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व 09.30 बजे बंद कर दिया…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्रीष्म कालीन मौसम में नौतपा में अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। इस दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि जिले में मौसम परिवर्तन के बाद अब धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है, सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण, नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन…
