Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन
    Featured

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7268372491789400826711a096fddba6a720e2ec2093665997215775fda5d142f84f86b7fd37ba6a82a51f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    फिरोजाबाद-टूंडला/स्वराज टुडे: महान संत बाबा नीब करौरी महाराज की जन्मस्थली अकबरपुर स्थित पैतृक संपत्ति का विवाद अब प्रशासनिक चौखट पर गरमा गया है। प्रशासन के नोटिस का जवाब देते हुए बाबा की छह पौत्रियों ने पैतृक मकान, डाक बंगले और मंदिर पर अपने वारिसाना हक का आधिकारिक दावा पेश किया है।

    उनका कहना है कि संपत्ति उनके परिवार की ही है और इस पर किसी ट्रस्ट का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
    24 अगस्त को बाबा नीब करौरी महाराज की पौत्री भावना रावत के पति मनोज रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप लगाया था कि ठाकुर जी हनुमान ट्रस्ट ने बाबा की पैतृक धरोहर पर जबरन कब्जा जमा लिया है।

    डीएम ने किया था तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

    शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एडीएम न्यायिक अरविंद द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इसके साथ ही दोनों पक्षों को सात दिन में जवाब दाखिल करने का नोटिस थमाया था। तहसीलदार के माध्यम से सौंपे गए अपने जवाब में पौत्री भावना रावत, सुनीला शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना शर्मा, रितु तिवारी और रिचा रावत ने बताया कि उक्त जायदाद न कभी बेची गई और न ही इसे किसी ट्रस्ट या व्यक्ति को दान ही किया गया है।

    तहसील पहुंचे वारिस, संपूर्ण समाधान दिवस में सौंपा जवाब

    सरकारी अभिलेखों में भूखंड संख्या 220 (पैतृक मकान) की घरौनी में आज भी बाबा के नाम दर्ज है। वहीं, भूखंड संख्या 211 को बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली के रूप में दर्ज है। उन्होंने मांग की कि घरौनी अभिलेखों में कानूनी वारिस के रूप में परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएं और उन्हें संपत्ति पर कब्जा दिलाया जाए।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    लापरवाही से जवाब बन गया शिकायत

    मामले में एक प्रशासनिक पेच और फंस गया है। पौत्रियों ने सात सितंबर को तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त नाेटिस के जवाब में तहसील पहुंचकर अपना पक्ष दाखिल किया था। उस दिन संपूर्ण समाधान दिवस होने के कारण कर्मचारियों ने उनके जवाब को एक शिकायती पत्र के रूप में दर्ज कर लिया। अब शिकायत का निस्तारण भी प्रशासन के लिए चुनौती है। इसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण जांच कमेटी के अध्यक्ष एडीएम तक जवाब नहीं पहुंच सका।

    एडीएम का कहना है कि नोटिस का औपचारिक जवाब अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं पौत्री पक्ष का कहना है कि वह समय सीमा के अंदर अपना जवाब दे चुके हैं।

    जिस दिन वह जवाब देने के लिए आए थे। उस दिन संपूर्ण समाधान दिवस था। किसी ने उस पर संपूर्ण समाधान दिवस की गलत मोहर लगा दी है। पौत्रियों द्वारा दिए गए जवाब को आरआई योगेंद्र उपाध्याय ने प्राप्त किया है। जवाब उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

    दिव्या सिंह, एसडीएम टूंडला

    उधर इस विवाद ने आस्था को लेकर नया सवाल खड़े कर दिया है कि अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लोग कैंची धाम पहुंच रहे हैं वहीं नीम करोली बाबा के नाती पोते संपत्ति विवाद को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं ।

    यह भी पढ़ें: युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    यह भी पढ़ें: Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    यह भी पढ़ें: मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: लुतरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,934 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बरेली/स्वराज टुडे: इज्जतनगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।…

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.