Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    September 16, 2026

    Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    September 16, 2026

    Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’
    Featured

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    parag shah
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    घाटकोपर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र का घाटकोपर शहर. तारीख 7 सितंबर. एक भिखारी दिन भर सड़क पर यहां-वहां घूम रहा था. हाथ में थी झाड़ू और गठरी. हरे रंग की टी-शर्ट, नीली पैंट पहने और बढ़ी हुई दाढ़ी वाला वह भिखारी दर-दर भटक रहा था.

    रेलवे स्टेशन गया. लोगों से पैसे मांगे. दुकानदारों के सामने मिन्नतें कीं कि भूख लगी है. कुछ खाना दे दो. विधायक के दफ्तर में भी गया, जहां सिक्योरिटी गार्ड ने उसे अंदर भी नहीं घुसने दिया. पुलिस वाले, ऑटो वाले हर किसी के पास दया की एक नजर के लिए भटका.

    तीन-चार घंटे तक ये सब चला. बाद में पता चला कि जिसे भिखमंगा समझकर लोगों ने दुत्कारा, जिसकी मौजूदगी भर से लोग परेशान हो गए. वह 3 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक था. इतना ही नहीं, दिन भर जिस इलाके की सड़कें उसने छानीं, वह उसी क्षेत्र का दो बार से विधायक भी था.

    लेकिन ये कहानी किसी के अर्श से फर्श पर आने की कहानी नहीं है. ऐसा नहीं था कि वह रातोरात बर्बाद हो गया था और भीख मांगने की नौबत आ गई थी. ये सब एक प्रयोग था. प्रयोग ये जानने के लिए कि ‘शानो-शौकत’ और ‘पावर’ का आवरण हटाने के बाद उसकी ‘पहचान’ क्या बचती है? दुनिया उसे किस नजरिए से देखती है और उसके साथ कैसा बर्ताव करती है.

    प्रयोग की ये कहानी घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी के दो बार के विधायक पराग शाह की है. दिन भर दर-दर भटकने वाले वो भिखारी पराग शाह ही थे, जिनकी पहचान राजनीतिक शख्सियत के अलावा कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर की भी है. साल 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसमें उनकी संपत्ति 3 हजार 383.06 करोड़ रुपये बताई गई थी. यानी वह उस चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार थे.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    लेकिन वह ये प्रयोग कर क्यों रहे थे?

    IMG 20260916 084905

    इसका जवाब खुद पराग शाह ने दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पराग शाह ने बताया कि यह पूरा काम कोई राजनीतिक स्टंट नहीं था. उन्हें उनके जैन गुरु नमन मुनि महाराज ने एक धार्मिक प्रवचन के दौरान ये सलाह दी थी. जैन मुनि लोगों को उनकी पहचान के बारे में बता रहे थे. संदेश था कि लोग अक्सर मानते हैं कि उन्हें उनकी ‘पहचान’ की वजह से जाना जाता है लेकिन असल बात ये है कि अक्सर लोग उन्हें उनके पद, पावर या पैसे की वजह से पहचानते हैं.

    पराग शाह ने कहा कि उन्हें भी यह लगता था कि हर कोई उन्हें पहचानता है. इसके बाद उनके गुरु ने उन्हें अपना हुलिया बदलकर उन जगहों पर जाने को कहा, जहां उन्हें लगता था कि लोग उन्हें जानते हैं. उन्हें देखना था कि लोग उनके साथ किस तरह पेश आते हैं. इतना ही नहीं, इन सबके बाद उसी दिन उन्हीं जगहों पर अपने असली हुलिए में वापस जाकर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखनी थी.

    भिखारी के भेष में भटके

    फिर क्या था. पराग शाह ने भिखारी का भेष बनाया और घाटकोपर के इलाकों में घूमने लगे. उन्होंने इलाके की अलग-अलग सड़कों पर तकरीबन तीन घंटे से ज्यादा बिताए. वो एक ऐसी जगह गए, जहां पर लोगों को फ्री में खाना बांटा जा रहा था. खाना बांटने का टाइम खत्म हो गया था. फिर भी पराग बांटने वालों के पास गए और उनसे पूछा, क्या खाने के लिए कुछ बचा है? वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें पहचाना नहीं और दाल-चावल के साथ पानी की बोतल दे दी.

    यह भी पढ़ें :  प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    शाह इसके बाद एक समोसे की दुकान पर पहुंचे. दुकानदार से बोले कि उनके पास पैसे नहीं हैं. भूख लगी है. वो उन्हें कुछ खाने को दे दे. इसके बाद दुकानदार ने उन्हें पांच समोसे दिए. एक वक्त पर तो पराग अपने दफ्तर में ही पहुंच गए. उनके मुताबिक, वहां जो सिक्योरिटी गार्ड तैनात था, उसने भी उन्हें नहीं पहचाना और उन्हें वहां से भगा दिया. पराग शाह का मेकअप इतना जबर्दस्त था कि उनके परिवार के लोग भी उन्हें पहचान नहीं पाए.

    पराग शाह ने कहा कि उन्होंने घाटकोपर स्टेशन, पुल और इलाके की अलग-अलग सड़कों पर करीब तीन घंटे बिताए. इससे उन्हें सिर्फ यही पता नहीं चला कि वह लोगों द्वारा पहचाने जाते हैं या नहीं, बल्कि लोगों और गरीबी को लेकर उनकी सोच भी बदल गई.

    यह भी पढ़ें: Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    यह भी पढ़ें: ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    September 16, 2026

    Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    September 16, 2026

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    September 16, 2026

    घाटकोपर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र का घाटकोपर शहर. तारीख 7 सितंबर. एक भिखारी दिन भर सड़क पर…

    Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    September 16, 2026

    Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    September 16, 2026

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.