Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
    Featured

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260920 WA0028
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में सांपों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने समय पर पहुंचकर सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया,पहली घटना सप्तदेव मंदिर परिसर की है, जहां करीब 5 फीट लंबा सांप मंदिर प्रांगण में घुसकर बैठ गया था,मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर पुजारियों और भक्तों में डर का माहौल बन गया।

     

    IMG 20260920 WA0029

    सांप दिखाई देने की सूचना तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई, सूचना मिलते ही सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया,सांप के सुरक्षित हटने के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

    वहीं दूसरी घटना शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर सतरेगा रोड स्थित ग्राम माखुरपानी के शासकीय विद्यालय की है,यहां बच्चे नियमित रूप से कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक स्कूल परिसर में एक Bronze Back Tree Snake सामान्य भाषा में (डारडोमी) प्रजाति का रंग बदलने वाला सांप दिखाई दिया, सांप को देखकर स्कूल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,शिक्षकों द्वारा इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई।

    सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने अपनी टीम के सदस्य कमलेश एवं देवेंद्र को मौके पर भेजा, टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और बाद में उसे उसके उपयुक्त प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया, इसके बाद विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो सकी।

    जागरूकता में आया बड़ा बदलाव

    ग्राम माखुरपानी बीहड़ जंगल क्षेत्र से लगा हुआ गांव है, ग्रामीणों के अनुसार कुछ वर्ष पहले तक गांव में सांप दिखाई देने पर अक्सर उन्हें मार दिया जाता था, लेकिन अब वन्यजीवों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव देखने को मिल रहा है,सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना देना इस बात का संकेत है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षित रेस्क्यू को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें :  गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना 'आर्टिफिशियल सन' ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि घर, मंदिर, स्कूल या किसी सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें,सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए प्रशिक्षित एवं अधिकृत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें,मानव सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों का संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,946 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में सांपों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में वन्यजीव रेस्क्यू टीम…

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.