Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एक तरफा प्रेम में पागल रोज अली ने दोस्तों संग मिल युवती के भाई को मार डाला, पीड़िता की हालत भी गंभीर, असम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

    June 1, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

    June 1, 2026

    मोटर सायकल को जलाने एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने वाला गुंडा बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI ने अरुणपति त्रिपाठी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का किया खुलासा
    Featured

    Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI ने अरुणपति त्रिपाठी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का किया खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2026Updated:April 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    liquar scam 202604160824496001 H@@IGHT 450 W@@IDTH 702
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला देने वाले बहुचर्चित 3,200 करोड़ रुपए के महा-शराब घोटाले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का एक्शन तेज हो गया है। इस संगठित भ्रष्टाचार के प्रमुख किरदारों में से एक, पूर्व आबकारी विशेष सचिव और CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के एमडी रहे अरुणपति त्रिपाठी पर जांच एजेंसी ने अपना शिकंजा कस दिया है। सीबीआई ने त्रिपाठी और उनकी पत्नी मंजुला त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का नया और कड़ा मामला दर्ज किया है। जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे हैरत में डालने के लिए काफी हैं। महज एक दशक के भीतर एक सरकारी अफसर की संपत्ति छलांग मारते हुए 38 लाख से सीधे करोड़ों के आंकड़े को पार कर गई।

    38 लाख से 3.32 करोड़ तक का ‘जादुई’ सफर

    सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (FIR) के दस्तावेजों के मुताबिक, साल 2013 में जब अरुणपति त्रिपाठी ने अपनी संपत्ति का आधिकारिक ब्यौरा दिया था, तब उनके पास कुल 38 लाख 8 हजार रुपए की संपत्ति थी। लेकिन इसके बाद जैसे उनके हाथ कोई ‘कुबेर का खजाना’ लग गया हो।

    साल 2023 तक आते-आते, जब वे इस प्रदेश के शराब सिंडिकेट के सबसे रसूखदार और ताकतवर खिलाड़ियों में गिने जाने लगे, उनकी घोषित संपत्ति बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख रुपए हो गई।

    काली कमाई को रियल एस्टेट और लग्जरी संपत्तियों खपाया

    सीबीआई की गहन जांच में यह तथ्य भी प्रमुखता से उजागर हुआ है कि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मंजुला ने अपनी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 4 करोड़ 91 लाख रुपए ज्यादा की संपत्ति जुटाई है। इस बेहिसाब काली कमाई को रियल एस्टेट और लग्जरी संपत्तियों में खपाया गया।

    यह भी पढ़ें :  अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    कहां-कहां किया गया भारी निवेश?

    ● राजधानी रायपुर के पॉश इलाके लाभांडी में आलीशान फ्लैट की खरीदारी।

    ● नवा रायपुर के प्रीमियम गोल्फ कोर्स इलाके में बेशकीमती संपत्तियों में निवेश।

    ● दुर्ग जिले के आस-पास जमीनों का बड़ा अंबार लगाना।

    सूत्रों की मानें तो सीबीआई जल्द ही त्रिपाठी की बेनामी और अचल संपत्तियों की एक विस्तृत सूची का आधिकारिक खुलासा कर सकती है, जिससे कई और राजफाश होंगे।

    कमाई अठन्नी और खर्चा रुपैया का खेल

    जांच एजेंसी के सामने सबसे चौंकाने वाला पहलू त्रिपाठी का अथाह ‘खर्च’ रहा। सीबीआई की विस्तृत पड़ताल में सामने आया है कि इस अफसर ने अपनी कुल आय से कहीं अधिक पैसा बाजार में उड़ेल दिया है।

    कुल वैध आयः लगभग 9 करोड़ रुपए।

    कुल खर्च और निवेश: 10.97 करोड़ रुपए।

    इस बेहिसाब रकम को विदेशी निवेश, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों में बेखौफ लगाया गया। जब सीबीआई ने इन निवेशों और अंधाधुंध खर्चों को लेकर त्रिपाठी से पूछताछ की, तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और सवालों से बचते नजर आए।

    पद और रसूख का भरपूर दुरुपयोग

    अरुणपति त्रिपाठी कोई साधारण प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे। वे मूल रूप से भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS) के अधिकारी थे, जो प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर छत्तीसगढ़ आए थे। एक टेलीकॉम अफसर का आबकारी विभाग में आकर जड़ें जमा लेना अपने आप में हैरान करने वाला था। आरोप है कि साल 2019 से 2023 के बीच उन्होंने अपने पद और रसूख का भरपूर दुरुपयोग किया।

    उनके कार्यकाल में सरकारी शराब दुकानों (आउटलेट्स) के जरिए अवैध शराब की बेहिसाब बिक्री करवाई गई। इसी अवैध बिक्री ने एक बड़े शराब सिंडिकेट को फलने-फूलने का मौका दिया, जिससे सरकारी खजाने को सीधे तौर पर 3,200 करोड़ का चूना लगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 1 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    क्या अब बाकी 70 रसूखदारों की है बारी ?

    अरुणपति त्रिपाठी पर सीबीआई की इस पहली एफआईआर को एक बड़े ‘वार्म-अप’ के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले राज्य की EOW-ACB ने इस पूरे मामले में पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, अनिल टुटेजा और निरंजन दास जैसे दिग्गज नौकरशाहों को नामजद किया है। कुल मिलाकर 70 से ज्यादा लोग जांच के घेरे में हैं।

    सत्ता के गलियारों में हड़कंप:

    सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ सरकार अब सीबीआई को अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त जांच की अनुमति देने पर विचार कर रही है। हालांकि, यह भी पुख्ता चर्चा है कि आरोपी अधिकारियों की एक मजबूत लॉबी इस कार्रवाई को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सीबीआई की इस एंट्री ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में कई और रसूखदारों के दरवाजों पर दस्तक होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: ‘आपके आंसू मेरे हैं’: Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

    यह भी पढ़ें: अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    यह भी पढ़ें: Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एक तरफा प्रेम में पागल रोज अली ने दोस्तों संग मिल युवती के भाई को मार डाला, पीड़िता की हालत भी गंभीर, असम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

    June 1, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

    June 1, 2026

    मोटर सायकल को जलाने एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने वाला गुंडा बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार

    June 1, 2026

    कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया, इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

    June 1, 2026

    वेश्यावृत्ति को खत्म करना हमारा उद्देश्य नहीं; कानून केवल इसके व्यवसायीकरण के खिलाफ: सुप्रीम कोर्ट

    June 1, 2026

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,586 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,024 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026898 Views
    Don't Miss

    एक तरफा प्रेम में पागल रोज अली ने दोस्तों संग मिल युवती के भाई को मार डाला, पीड़िता की हालत भी गंभीर, असम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

    June 1, 2026

    दिसपुर/स्वराज टुडे: असम में लव जिहाद की कोशिश में लड़की के भाई की हत्या करने…

    खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

    June 1, 2026

    मोटर सायकल को जलाने एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने वाला गुंडा बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार

    June 1, 2026

    कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया, इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

    June 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.