Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अमेरिका से 200 भारतीय और 197 अवैध प्रवासी किये गए डिपोर्ट, आज सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी फ्लाइट
    Featured

    अमेरिका से 200 भारतीय और 197 अवैध प्रवासी किये गए डिपोर्ट, आज सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी फ्लाइट

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68961785917635112572587410a774392eadb2a830927225844b196b3b9488d46605c1e9aaed5d4a79fd1e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अमेरिका ने एक बड़े अभियान के तहत गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो भगोड़ों और 197 अवैध प्रवासियों समेत कुल 200 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेज दिया है। ये लोग बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आएंगे। अधिकारियों ने बताया है कि विमान अमेरिका से उड़ चुका है।

    इस कार्रवाई में साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई भी आखिरकार अमेरिका से भारत डिपोर्ट हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर 2025 की सुबह ही अनमोल को US से ‘रिमूव’ करने की पुष्टि की है।

    अनमोल बिश्नोई भारत में कई मामलों में वांछित है। इनमें सबसे बड़े मामले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के हैं।

    खुफिया जानकारी के मुताबिक, अनमोल ने अप्रैल 2022 में भारत से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था, जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक महीने से भी कम समय पहले की बात है।

    अनमोल बिश्नोई भी फ्लाइट में मौजूद

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। बिश्नोई पर कई गंभीर अपराधों का आरोप है। उस पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। उस पर अभिनेता सलमान खान के घर पर हमले की साजिश रचने का भी आरोप है।

    अनमोल बिश्नोई को भारत लाना जाँच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी से देश में कई हाई-प्रोफाइल अपराधों की जाँच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बिश्नोई पर मुंबई के प्रमुख राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी आरोप है।

    यह भी पढ़ें :  एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार

    जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद, अनमोल बिश्नोई को जल्द ही भारतीय जाँच एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। संगठित अपराध और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर चल रही कार्रवाई में इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भारत आने पर पुलिस इन सभी मामलों के संबंध में गहन पूछताछ करेगी। अनमोल बिश्नोई के बारे में जीशान सिद्दीकी ने कहा, “हमने सभी से संपर्क किया और पीड़ित परिवार के तौर पर हमने अपील की। ​​आज हमें जवाब मिला है।”

    अनमोल बिश्नोई पर लगे आरोप

    सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी सहित अन्य ऑपरेशन अनमोल द्वारा किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी अनमोल का नाम सामने आया था। उसपर आरोप है कि गोली चलाने वाले से अनमोल ने बात की थी। वहीं, पिछले हफ्ते एनआईए ने बताया कि भगौड़े अनमोल के खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज हैं। जिनमे से एक पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार और रसद सहायता देना भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: न सिरप बनाता था, न बेचता था, फिर भी 3 साल में कमा डाले 150 करोड़, कौन है बनारस का शुभम ?

    यह भी पढ़ें: बालको थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश का पुलिस ने कर दिया पर्दाफ़ाश, मामले में 19 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार भी जब्त

    यह भी पढ़ें: सायबर अपराध: पीएम किसान योजना के नाम पर लाखों की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अब भारत बनेगा थ्योरिटिकल फिजिक्स का ग्लोबल हब, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को जोड़ेगा 'एलटीपीआई'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.