Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश का पुलिस ने कर दिया पर्दाफ़ाश, मामले में 19 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार भी जब्त
    Featured

    बालको थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश का पुलिस ने कर दिया पर्दाफ़ाश, मामले में 19 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार भी जब्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 18, 2025Updated:November 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    01KABXC31XT5S8T1NCQQF3XKF6
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: -कोरबा पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह पर नज़र रखते हुए बालको थाना क्षेत्र में  करोड़ों की डकैती की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की मदद और विशेष जांच टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों पर अपराध क्रमांक 707/2025 (धारा 310(2), 310(4), 61 BNS एवं 25, 27 Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जानें क्या है पूरा मामला

    IMG 20251119 WA0001 IMG 20251119 WA0004

    मामला बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा अंतर्गत ग्राम तराईडांड़ का है, जहां देर रात हथियारबंद डकैतों ने एक किराना व्यापारी के घर में धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। करीब 1 बजे हुए इस हमले में लगभग 15 से 18 बदमाश शामिल थे, जिन्होंने घर में घुसते ही सभी सदस्यों को रस्सी से बांध दिया।“सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं?”जानकारी के अनुसार, डकैतों ने कट्टा अड़ाकर परिवार से बार-बार पूछा—“सौम्या चौरसिया के पैसे कहां रखे हैं?” यह सवाल सुनकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान लूट लिया। अनुमान है कि कुल मिलाकर लाखों का माल डकैत ले भागे।

    कोरबा एसपी के निर्देशन में बनी 5 विशेष टीमें

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का एवं सीएसपी विमल पाठक के निर्देश पर पांच विशेष टीमें गठित की गईं।इन टीमों में कुल 50 अधिकारी-कर्मचारी, साइबर सेल, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न थानों का स्टाफ शामिल था।

    ✔ एक टीम ने घटना स्थल पर कैंप लगाया

    यह भी पढ़ें :  सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बनेगी फिल्म, TPCC के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने किया ऐलान

    ✔ अन्य टीमों ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी डेटा और सूचना तंत्र का विश्लेषण किया

    ✔ जानकारी को जोड़ते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई

    कैसे रची गई करोड़ों की डकैती की साजिश

    IMG 20251118 WA0058

    06 और 11 नवंबर 2025 को ग्रामीण शत्रुघन दास के घर में लगभग एक करोड़ रुपये होने की जानकारी कुछ लोगों तक पहुँची। इसी सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी चन्दकांत डिसेना ने अपने सहयोगियों को डकैती की योजना के लिए बुलाया।साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित कई आरोपी शामिल थे।आरोपी अलग–अलग वाहनों से रात में मौके तक पहुँचे और रैकी भी की।लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की गश्ती बढ़ने की वजह से योजना को अंजाम नहीं दे सके और लौट गए।

    जांच में यह भी सामने आया कि..

    ➡ साहेब दास और नरसिंह दास ने पीड़ित परिवार, घर और संपत्ति से संबंधित पूरी जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी।

    गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों की सूची

    01. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
    02. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
    03. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
    04. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
    05. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
    06. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
    07. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
    08. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
    09. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
    10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव) भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
    11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
    12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
    13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
    14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
    15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
    16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
    17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
    18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
    19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा

    यह भी पढ़ें :  Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

    ✔ साइबर सेल ने तकनीकी लोकेशन व मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया

    ✔ गांव में की गई रैकी की पुष्टि

    ✔ संदिग्ध वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड

    ✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका साफ

    ✔ मुखबिर सूचना से मिला बड़ा सुराग

    पुलिस की अपील

    ➡ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी थाना बालको या डायल 112 पर तुरंत दें।

    ➡ आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    मध्यप्रदेश बैतूल/स्वराज टुडे: आज हम आपको कैन्सर और अन्य बड़े से बड़े और असाध्य रोगों…

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.