Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजस्थान में दबंगों ने की दलित युवक के साथ क्रूरता की सारी हदें पार, कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट पर बरसाए डंडे, फिर उस पर पेशाब कर बनाया वीडियो, कांग्रेस ने BJP सरकार पर बोला हमला
    Featured

    राजस्थान में दबंगों ने की दलित युवक के साथ क्रूरता की सारी हदें पार, कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट पर बरसाए डंडे, फिर उस पर पेशाब कर बनाया वीडियो, कांग्रेस ने BJP सरकार पर बोला हमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6610030231745208192163f40687b7fe06db74a8173cb989e471e372d231c4b0c8ca17a04b5da87078c919
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    सीकर/स्वराज टुडे: राजस्थान में सीकर जिले के एक दलित युवक ने दो लोगों पर कुकर्म, मारपीट और जातिसूचक गाली देकर उसके ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया है। 16 अप्रैल को पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है।

    वहीं यह घटना आठ अप्रैल की बताई जा रही है। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इतना समय इसलिए लगा क्योंकि वह डर गया था और क्योंकि दोनों ने अपनी हरकतों का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि, पुलिस का दावा है कि बाद में एक गवाह ने लड़के पर पेशाब किए जाने या वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी से इनकार किया।

    मामले की जांच कर रहे डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा, ‘उन्होंने यह भी कहा कि लड़के ने उन्हें अप्राकृतिक यौन संबंध के बारे में नहीं बताया था, बल्कि केवल मारपीट के बारे में बताया था।’ एफआईआर के मुताबिक, घटना के समय दलित व्यक्ति का परिवार एक शादी में गया हुआ था। जब डीजे शादी के घर के पास आया, तो मैं भी उसे देखने के लिए अपने घर से निकल गया। रास्ते में मुझे आरोपियों ने रोका और मुझे किसी काम से बस स्टेशन चलने के लिए कहा।

    मुझे जातिसूचक गालियां दीं – पीड़ित युवक

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, ‘वे लोग मुझे गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए और मुझे गाली-गलौज करने लगे और जातिसूचक गालियां देने लगे। उन्होंने कहा कि वे मेरे पिता को मारना चाहते थे, लेकिन वे देश से बाहर हैं, इसलिए अब तुम्हारी बारी है पीटने की। उन्होंने मुझे लात-घूंसे मारना शुरू कर दिया और मुझे डंडे से भी मारा।’ इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उससे अपने कपड़े उतारने को कहा।

    यह भी पढ़ें :  लाठी-डंडा खाएंगे...चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, ‘इसके बाद उन्होंने मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और मुझ पर पेशाब भी किया, जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया। उन्होंने मुझे शराब की बोतल से भी मारा। आरोपियों में से एक ने मेरी पीठ, हाथ, पेट और गुप्तांगों पर डंडे से वार किया।’ एफआईआर में दावा किया गया है कि दो अन्य लोगों ने दोनों को उसके साथ मारपीट करते हुए देखा और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी गाली देना शुरू कर दिया। कथित तौर पर दोनों ने उसे तब छोड़ा जब वह अधमरा था, लेकिन जाते समय घोषणा की कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे और उसके परिवार को मार देंगे।

    पुलिस ने बीएनएस के तहत दर्ज किया केस

    19 साल के युवक के एफआईआर में कहा, ‘उन्होंने मुझे अगले दिन भी बुलाया और कहा कि अगर मैंने किसी को इसके बारे में बताया तो वे मेरे वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। हालांकि, जब मुझे पेशाब करने और शौच करने में परेशानी हुई तो मैंने अपने परिवार को बताया कि क्या हुआ था। वे दोनों ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं इसलिए मैं अपने परिवार के साथ यह एफआईआर दर्ज करा रहा हूं।’ पुलिस ने बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें कई धाराएं शामिल हैं।

    डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि जांच जारी है और फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट से चीजें साफ हो जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि लड़का दोनों आरोपियों को जानता है और वह उसी गांव में रहते हैं। उसने दावा किया है कि उसके साथ करीब ढाई घंटे तक मारपीट की गई। लेकिन हर कुछ मिनट में उस जगह से वाहन गुजरते हैं। रात का समय था, लेकिन 24 घंटे वाहन गुजरते रहे।’

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

    इन सभी आरोपों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश की सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘बीजेपी का ‘सबका साथ’ का नारा दलितों के लिए चुनावी जुमला मात्र है, हकीकत में बीजेपी के राज में दलितों को सिर्फ अपमान, उत्पीड़न और अन्याय ही मिलता है। राजस्थान में दलितों पर अत्याचारों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। बीजेपी के राज में राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कमजोर तबके की आवाजें अब सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।’

    यह भी पढ़ें: फर्जी ‘हृदय रोग विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की हुई थी मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज

    यह भी पढ़ें: लव मैरिज के 1 महीने बाद कांग्रेस विधायक के PSO ने ली अपनी जान, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

    यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बुजुर्ग मरीज को घसीट कर बाहर फेंका, वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.