Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लव मैरिज के 1 महीने बाद कांग्रेस विधायक के PSO ने ली अपनी जान, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
    Featured

    लव मैरिज के 1 महीने बाद कांग्रेस विधायक के PSO ने ली अपनी जान, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n661062215174520005964004a4adb69d666f91e039b0c005c92a3c39d2ec2074ba8ce83d9bdef001351033
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बलौदाबाजार/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक कांग्रेस विधायक की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) ने खुद को गोली मार ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पीएसओ ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में अभी जांच की जा रही है.

    पीएसओ ने एक महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पीएसओ ने खुद को तब गोली मारी थी, जब वह अपने घर पर थे. इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई है.

    रविवार की दोपहर घटी घटना

    पुलिस के अनुसार, भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव (Bhatapara Congress MLA Indra Sao) की सुरक्षा में तैनात पीएसओ (PSO) डिगेश्वर गागड़ा ने रविवार दोपहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही सिर में गोली मारी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

    लंबे समय से विधायक की सुरक्षा में थे तैनात

    पीएसओ विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही रहते थे. वह लंबे समय से विधायक की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए जवान के साथी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है.

    विधायक ने बताया- सामान्य व्यवहार करता था जवान

    घटना की जानकारी मिलने पर विधायक इंद्र साव मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया, “आज हम कहीं बाहर जाने वाले थे, तैयार हो रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई. बाकी सुरक्षा कर्मी भागकर आए और बताया कि टिकेश्वर ने खुद को गोली मार ली. हमने तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचना दी.” विधायक ने आगे बताया कि पीएसओ ने हाल ही में शादी की थी और वह सामान्य ढंग से रह रहा था. किसी भी तरह के तनाव या परेशानी का अंदाजा नहीं था.

    यह भी पढ़ें :  स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम मौके पर

    घटना की जानकारी मिलने के बाद भाटापारा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि पीएसओ टिकेश्वर ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा सकें. प्रारंभिक जांच में तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है.

    बस्तर का रहने वाला था जवान

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान टिकेश्वर जागड़ा बस्तर का निवासी था. वह भाटापारा में विधायक की सुरक्षा में विधानसभा चुनाव के बाद से तैनात था.

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव, आहत पति ने की खुदखुशी, कहा ‘इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना

    यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बुजुर्ग मरीज को घसीट कर बाहर फेंका, वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    यह भी पढ़ें: मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे… तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.