Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    July 6, 2026

    Korba: उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फर्जी ‘हृदय रोग विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की हुई थी मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज
    Featured

    फर्जी ‘हृदय रोग विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की हुई थी मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2025Updated:April 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250421 WA0014
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की मौत अब चिकित्सकीय लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित ‘हत्या’ मानी जा रही है। 19 साल बाद एक दिल दहला देने वाला सच सामने आया है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और नामी निजी अस्पतालों की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

    फर्जी डिग्री, झूठी पहचान और दिलों के सौदागर की कहानी 

    वर्ष 2006 में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ डॉ. नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव के नाम से इलाज कर रहे तथाकथित डॉक्टर ने न केवल फर्जी डिग्रियों के बल पर नियुक्ति ली, बल्कि मरीजों के जीवन से भी खुलकर खिलवाड़ किया। अब सामने आया है कि यह व्यक्ति असल में नरेन्द्र जान केम नाम का फर्जी चिकित्सक है, जो मध्यप्रदेश के दमोह जिले में गिरफ्तार हो चुका है। दमोह पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और जांच में साफ हुआ कि उसके पास न मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन था, न ही कोई मान्यता प्राप्त डिग्री।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के इलाज के नाम पर हुआ विश्वासघात 

    डॉ. प्रदीप शुक्ला द्वारा सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2006 में पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को हृदय में तकलीफ के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. नरेन्द्र यादव के कहने पर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। पूरे 18 दिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और अंततः 20 अगस्त 2006 को उनका निधन हो गया। परिवार ने तब भी इलाज को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने सारा मामला दबा दिया। अब जब दमोह में उक्त डॉक्टर के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ, तब जाकर इस ‘संयोग नहीं, साज़िश’ की परतें खुलनी शुरू हुईं।

    यह भी पढ़ें :  वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    अपोलो प्रबंधन भी कटघरे में, हत्या में सहयोग का आरोप 

    जांच में पाया गया कि अपोलो अस्पताल बिलासपुर ने ना तो डॉक्टर की डिग्री की जांच की, ना ही मेडिकल काउंसिल से उसका पंजीकरण सत्यापित किया। सिर्फ बायोडाटा के आधार पर उसे हृदय रोग विशेषज्ञ बनाकर मरीजों की जान जोखिम में डाल दी गई। यह घोर लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई मानव वध की साजिश है। यही वजह है कि सरकंडा पुलिस ने अब डॉ. नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर धारा 304 (गैरइरादतन हत्या), 420, 465, 466, 468, 471 और 34 IPC के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर लिया है।

    अब तक कितनों की जान गई होगी इस फर्जी डॉक्टर के हाथों ?

    डॉ. नरेन्द्र जान केम उर्फ यादव न सिर्फ छत्तीसगढ़ में, बल्कि अन्य राज्यों में भी अलग-अलग नामों से इलाज करता रहा है। सवाल उठता है – कितने लोगों की जान इस ‘खूनी डॉक्टर’ के हाथों गई होगी? और क्यों अब तक बड़े अस्पताल और प्रशासनिक तंत्र ने चुप्पी साधी रखी?

    यह भी पढ़ें: लव मैरिज के 1 महीने बाद कांग्रेस विधायक के PSO ने ली अपनी जान, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव, आहत पति ने की खुदखुशी, कहा ‘इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना

    यह भी पढ़ें: मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे… तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    July 6, 2026

    Korba: उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026

    सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    July 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,708 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,413 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,108 Views
    Don't Miss

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    July 6, 2026

    *🔹नवीन शिक्षा सत्र में यातायात बिलासपुर पुलिस ने जिले में संचालित सभी विद्यालयों हेतु सुरक्षा…

    Korba: उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.