Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आमिर ने किया ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह तो भड़क गए परिजन, प्रेमी के भाई को अर्धनग्न कर जंजीर और बेल्ट से पिटा, दिया करंट का भी झटका
    Featured

    आमिर ने किया ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह तो भड़क गए परिजन, प्रेमी के भाई को अर्धनग्न कर जंजीर और बेल्ट से पिटा, दिया करंट का भी झटका

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बदायूं/स्वराज टुडे: बदायूं नगर के नालापार निवासी आमिर ने ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आमिर के छोटे भाई अरशद को अगवा कर लिया। उसे अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर करंट लगाया, बेल्टों, लोहे की जंजीर और लाठी डंडों से पीटा। रात भर पीट-पीट कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद सुबह चोरी करने का आरोप लगाते हुए सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। युवक को पीटने और उल्टा टांग कर छोड़े जाने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे परिजनों को जानकारी हुई।

    9 नामजद समेत 19 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज

    वीडियो से क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल अरशद को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। बड़े भाई इरशाद के शिकायती पत्र के आधार पर नौ नामजद समेत 19 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। शेष फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

    यह है पूरा मामला

    दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नालापार निवासी इरशाद हुसैन ने शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई अरशद मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दुर्गा देवी मंदिर चौराहा पर गया था।

    इसी दौरान मोहल्ला अरेला निवासी लल्ला बाबू, जमील, जुल्फिकार, आफताब, नदीम, अरशद, तस्लीम, मुबीन, मुन्ने का लड़का और आफताब वहां पहुंचे और उसके भाई अरशद का अपहरण कर जमील के घर ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर कहा कि नीची जाति का होने के बाद भी तेरे भाई ने हमारे परिवार की बेटी से शादी की है। अब उसका परिणाम भुगत।

    यह भी पढ़ें :  एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर

    इसके बाद उन सभी ने मिल कर अरशद को करंट लगाया, लाठी डंडे व बेल्टों से बेरहमी से पीटा। जान से मारने के लिए धारदार हथियारों से भी प्रहार किया। इसके बाद चोर बताकर सरे राह पीटते, घसीटते और उल्टा टांग कर रास्ते के किनारे मरा हुआ समझ कर छोड़कर फरार हो गए। इससे उसके भाई को गंभीर चोट आई हैं।

    इरशाद का आरोप है कि इन नामजद आरोपियों के साथ आठ से दस अज्ञात लोग भी थे। वह सभी धमकी देकर गए हैं कि उनकी बेटी के साथ शादी करने का यह ट्रेलर है, आगे और झेलना पड़ेगा।

    तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

    पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर पीड़ित अरशद को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद हत्या के लिए अपहरण करने, हत्या का प्रयास करने, बंधक बनाने, धारदार हथियार से चोट पहुंचाने, धमकी देना और अपमान करने की धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर लल्ला बाबू, जमील और जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया है।

    दातागंज इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर सभी को जेल भेजा जाएगा।

    मारपीट से हरा नीला पड़ गया बदन

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जिसने भी अरशद की हालत देखी उसकी रूह कांप गई। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसका शरीर कई जगह काला तो कहीं नीला और हरा पड़ गया।

    वीडियो में उसे उल्टा टांग कर ले जाता हुआ भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं बंधक हालत में उस पर बेल्टें बरसाई जा रही थीं। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़े:महालक्ष्मी के 59 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट किया बरामद

    यह भी पढ़े:हेल्थ टिप्स: बिस्तर से उठते ही शरीर में लगता है भारीपन, दो कदम चलना भी हो जाता है मुश्किल, ये है सबसे बड़ा कारण

    यह भी पढ़े:आपराधिक रिकॉर्ड वाले टीचर अब नहीं पढ़ा सकेंगे, राज्य सरकार ने दिया आदेश, शिक्षण संस्थान में समस्त स्टाफ का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,816 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा डायमंड जुबली भवन, साडा कॉलोनी, जामनीपाली (एनटीपीसी)…

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.