Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026

    कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महालक्ष्मी के 59 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट किया बरामद
    Featured

    महालक्ष्मी के 59 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट किया बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बेंगलुरु मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है. बेंगलुरु पुलिस को जिस शख्स पर महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शरीर के 59 टुकड़े करने का शक था, उसने ओडिशा में आत्महत्या कर ली है.

    उड़ीसा में एक पेड़ से लटका मिला महालक्ष्मी के हत्यारे का शव

    महालक्ष्मी के संदिग्ध कातिल का शव उड़ीसा में एक पेड़ पर फाँसी के फंदे से लटका मिला है. पुलिस को उसके शव के पास से एक सुसाइ़ड नोट भी मिला है, जिसमें उसने जाते-जाते हत्या की बात कबूल की है.

    30 साल के आरोपी मुक्ति रंजन रॉय का शव उड़ीसा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मिला. आरोपी कातिल मुक्ति रंजन रॉय कथित तौर पर फरार चल रहा था. स्थानीय पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस को इसकी जानकारी दी. बेंगलुरु पुलिस इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रही थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी रंजन मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन बाद में वह घर से निकल गया और फिर उसका शव गांव के बाहर मिला.

    परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. ओडिशा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर महालक्ष्मी की हत्या करने की बात कबूल की है.

    संजय कुमार ने बताया, ‘ओडिशा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला पहले ही दर्ज कर लिया है. सुसाइड नोट के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने पुष्टि की है कि वही इस हत्याकांड का आरोपी है.’

    यह भी पढ़ें :  सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    जानिए हत्यारे मुक्ति रंजन रॉय ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था 

    रंजन ने अपने डेथ नोट में लिखा- मैंने 3 सितंबर को महालक्ष्मी की हत्या कर दी थी. उस दिन मैं महालक्ष्मी के घर गया था. हमारी किसी बात पर बहस हुई. तब महालक्ष्मी ने मुझपर हमला कर दिया. यह बात मुझे पसंद नहीं आई और गुस्से में मैंने उसे मार डाला. फिर मैंने उसकी लाश के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में डालकर वहां से भाग गया. मैंने कमरा साफ करने की कोशिश भी की थी ताकि लोगों को बदबू न आए. महालक्ष्मी का व्यवहार मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था. मुझे बाद में हत्या का पछतावा जरूर हुआ. क्योंकि गुस्से में मैंने जो कुछ भी किया वो गलत था. मैं डर गया था इसलिए यहां भाग आया.

     

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या के मामले में आरोपी रंजन रॉय को मुख्य संदिग्ध माना है. महालक्ष्मी सेल्सवुमन का काम करती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रॉय और महालक्ष्मी साथ में काम करते थे. रंजन रॉय ने एक अन्य व्यक्ति के साथ महालक्ष्मी के संबंधों को लेकर नाराजगी जताई थी. हालांकि, सूत्र ने उस शख्स की पहचान उजागर नहीं की. लेकिन आशंका है कि वो शख्स कोई और नही बल्कि सैलून चलाने वाला नाई अशरफ है .

    21 सितंबर को फ्रीज में मिले थे महालक्ष्मी के 59 टुकड़े 

    महालक्ष्मी आखिरी बार 1 सितंबर को काम पर आई थी. उसके परिवार ने बताया कि उसका मोबाइल फोन 2 सितंबर से बंद था. 21 सितंबर को उसकी मां और बड़ी बहन ने व्यालिकावल स्थित उसके घर में उसका शव फ्रिज में पाया. उसका शव कई टुकड़ों में कटा हुआ था और उसमें कीड़े लगे हुए थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महालक्ष्मी के शरीर को 59 टुकड़ों में काटा गया था. यह पता लगाने के लिए कि मौत से पहले उसे जहर तो नहीं दिया गया था, उसकी आंत के नमूने एक टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए भेजे गए थे. फोरेंसिक टीमें रेफ्रिजरेटर पर मिले उंगलियों के निशान की भी जांच कर रही थीं.

    यह भी पढ़ें :  वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    नौ महीने से पति से अलग रह रही थी महालक्ष्मी

    महालक्ष्मी अपने पति हेमंत दास से अलग हो गई थी और पिछले नौ महीनों से अलग रह रही थी. उनकी चार साल की एक बेटी है. उसके पति ने पुलिस को बताया था कि उसका अशरफ नाम के नाई के साथ अवैध संबंध था. अशरफ ही उसे अपनी बाइक पर लाने ले जाने का काम करता था, जिसके कारण उनकी वैवाहिक जिंदगी बुरी तरह डिस्टर्ब हो गयी थी. इसलिए हम दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था.

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बिस्तर से उठते ही शरीर में लगता है भारीपन, दो कदम चलना भी हो जाता है मुश्किल, ये है सबसे बड़ा कारण

    यह भी पढ़ें: शख्स ने जुगाड़ से बना डाला तांगा बाइक, लगाम की तरह रस्सी खींची और दौड़ने लगी बाइक, न पेट्रोल का खर्चा न इंजन की चिंता

    यह भी पढ़ें: सांसद राधेश्याम राठिया के कार पर गिरी बिजली, बाल- बाल बचे श्री राठिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026

    कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    July 14, 2026

    Korba: यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट, ट्रिपल सवारी और नो पार्किंग पर 5.38 लाख से अधिक का वसूला समन शुल्क

    July 14, 2026

    बाँध के चौकीदार की हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    July 14, 2026

    अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, फैसला सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया

    July 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,749 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,430 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,121 Views
    Don't Miss

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा साइबर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए…

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026

    कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    July 14, 2026

    Korba: यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट, ट्रिपल सवारी और नो पार्किंग पर 5.38 लाख से अधिक का वसूला समन शुल्क

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.