Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा
    Featured

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n724850997178791256309414d25c371f0e08fe62070380c1b01b12ffdba292b1ce281ac44fec8e215cb83c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के तिलक नगर में बुधवार शाम को 21 साल की मॉडल मुस्कान की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि जांच में उनके बीच एक जहरीले रिश्ते के संकेत मिले हैं, जिसमें उत्पीड़न, बार-बार झगड़े और धोखा देने के आरोप शामिल थे।

    आरोपी को शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था।

    मुस्कान शर्मा फैशन कंटेंट क्रिएटर और मॉडल थीं। वह ब्राइडल-वियर ब्रांड्स और मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटोशूट और प्रमोशनल कैंपेन में काम करती थीं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से ग्रेजुएशन भी कर रही थीं। उनके परिवार में उनकी मां, दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब पीड़िता ओल्ड महावीर नगर स्थित अपने घर पर अकेली थी। इमरान उससे मिलने आया था। इसी दौरान उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद इमरान ने उसका गला घोंटा और फिर उसकी छाती और पेट में तीन बार चाकू मारा।

    सोची-समझी साजिश तो नहीं

    पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हत्या पहले से सोची-समझी साजिश थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, जब संदिग्ध वहां गया था तो उसके पास चाकू था। परिवार ने ही पुलिस को उसके बारे में बताया। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पास के इलाके में रहने वाले एक आदमी को जानती थी। भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने सीसीटवी फुटेज की जांच की। इसमें इमरान शाम करीब 5:40 बजे बिल्डिंग में घुसते और 6:05 बजे निकलते हुए दिखाई दिया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे थे

    शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते थे और करीब डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे थे। मुस्कान पास के उस जिम में जाती थी, जहां इमरान पहले काम करता था। जिम के एक कर्मचारी ने एचटी को बताया कि 28 साल का यह युवक इस साल मार्च-अप्रैल के आसपास जिम में शामिल हुआ था। कुछ समय बाद मुस्कान भी जिम में आ गई। हम सभी जानते थे कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कर्मचारी ने बताया कि दो महीने पहले उन्हें पता चला कि उसे ड्रग्स की लत थी। जब उसने आत्महत्या की कोशिश की तो उसके मकान-मालिक और दिल्ली पुलिस ने हमें फोन किया। उसके बाद हमने उसे निकाल दिया। उसी समय मुस्कान भी चली गई।

    इमरान पर पहले से केस

    एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि करीब चार महीने पहले इमरान इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र गया था। वह इस महीने भी वहां गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही लौट आया। एक और अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के फोन से मिली बातचीत से पता चलता है कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं था। वह उसे परेशान करता था और उस पर धोखा देने का आरोप लगाता था। ऐसा लगता है कि यह सोच-समझकर किया गया मर्डर है। पीड़िता और उसके परिवार ने पिछले महीने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वह इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र चला गया था। पीड़िता ने भी कार्रवाई के लिए जोर नहीं दिया। उन्होंने आपस में ही मामले सुलझा लिए थे। पुलिस को यह भी पता चला कि 2021 के एक मामले में इमरान पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 308 (गैर-इरादतन हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार किया गया था और बाद में छोड़ दिया गया। यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    अलग होना चाहती थी मुस्कान

    मुस्कान के चाचा ने कहा कि पिछले दो महीनों से वह इमरान से अलग होना चाहती थी। इमरान उसे लगातार परेशान कर रहा था। वे दोनों कभी साथ थे, लेकिन वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह कम बोलने वाली लड़की थी और हमें बहुत देर से पता चला कि वह उसे टॉर्चर और इमोशनली ब्लैकमेल कर रहा था। बुधवार को उसकी मां घर का सामान खरीदने के लिए बाहर गई थी। जब लौटी तो देखा कि उसकी बेटी खून से लथपथ पड़ी थी।

    यूरोप जाना चाहती थी

    उन्होंने आगे कहा कि वह सबसे छोटी बहन थी और परिवार में सबकी चहेती थी। वह बहुत मेहनती थी। उसे पता था कि उसकी मां ने बहुत संघर्ष किया है। वह सबको बेहतर जिंदगी देना चाहती थी। बहुत कम उम्र में ही वह अच्छी कमाई करने लगी थी। वह पढ़ाई भी कर रही थी। वह बड़े सपनों वाली एक होनहार छात्रा थी। पास में ही रहने वाली पीड़िता की एक सहेली ने बताया कि वह बहुत मेहनती और महत्वाकांक्षी थी। वह यूरोप जाना चाहती थी।

    यह भी पढ़ें: शादी के प्रलोभन में मर्यादा लांघती लड़कियां, इसके बाद रेप के आरोप से बर्बाद होती लड़कों की जिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में फिर एक युवक हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    यूपीआई आज करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन जितना…

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.