Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»कोरबा»आपराधिक रिकॉर्ड वाले टीचर अब नहीं पढ़ा सकेंगे, राज्य सरकार ने दिया आदेश, शिक्षण संस्थान में समस्त स्टाफ का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
    कोरबा

    आपराधिक रिकॉर्ड वाले टीचर अब नहीं पढ़ा सकेंगे, राज्य सरकार ने दिया आदेश, शिक्षण संस्थान में समस्त स्टाफ का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश में आपराधिक रिकॉर्ड वाले टीचर अब स्कूल में नहीं पढ़ा सकेंगे। स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ का अब पुलिस वेरीफिकेशन जरूरी हो गया है। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं के स्टाफ पर यह फैसला लागू होगा।

    शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ का चारित्रिक सत्यापन और पुलिस वेरीफिकेशन अब जरूरी होगा। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं के स्टाफ पर फैसला लागू होगा। मदरसों में कार्यरत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी पुलिस वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। चारित्रिक सत्यापन और पुलिस वेरीफिकेशन करा कर प्रमाण स्कूलों में जमा कराना होगा।

    2 दिन के भीतर कराना होगा चारित्रिक सत्यापन और पुलिस वेरीफिकेशन

    आपराधिक रिकॉर्ड वाले शिक्षकों को स्कूलों से बाहर निकलना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। दो दिन के अंदर अपना अपना चारित्रिक सत्यापन और पुलिस वेरीफिकेशन देना होगा। स्कूलों में छात्राओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर यह आदेश जारी हुआ है।

    छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कॉलेजों के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं शिक्षा विभाग

    कोरबा जिला पालक संघ के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी निजी, शासकीय शालाओं और मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और वहां काम करने वाले स्टाफ सहित समस्त कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया है। पुलिस वेरिफिकेशन में किसी के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज पाए जाने पर उसे स्कूल से हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना 'आर्टिफिशियल सन' ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन छात्र छात्राओं के हित में उठाए गए इस कदम का स्वागत करता है और शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी से मांग करता हैं कि छत्तीसगढ़ में भी सभी स्कूल, कालेज, मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत टीचिंग एवं नानटिचिंग स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।

    कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिसमें स्कूल, कालेज में कार्यरत स्टाफ और शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और यौन अपराधों का आरोप लगा है। अपराधिक किस्म के लोगों को स्कूल कालेज से दूर रखना जरूरी हो गया है। वर्तमान परिदृश्य में घट रही घटनाओं से पालको में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है जिसे दूर करने के लिए मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग का निर्देश स्वागत योग्य है।

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग को भी इस दिशा में जरूरी कदम उठाना चाहिए और अपराधिक किस्म एवं नशा करने वाले कर्मचारियों को स्कूल कॉलेज से तत्काल हटाने की कार्रवाई करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: घोर पापी होने के बावजूद रावण के इन मंत्रों में थी अपार शक्तियां, आप भी जान लें कौन से हैं वो मंत्र, मनोकामना पूर्ण करने के लिए देवता भी हो जाएंगे मजबूर

    यह भी पढ़ें: पति की मौत से ‘खुश’ थी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- ‘हां मैंने मारा है..’ वजह जान सिहर गई पुलिस

    यह भी पढ़ें: थाईलैंड के इस मंदिर जैसा भव्य दुर्गा पंडाल बन रहा छत्तीसगढ़ में, पूरे देश में हो रही चर्चा… देंखे Video

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,955 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,518 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, अरुण साव ने पदाधिकारियों को दिए…

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.