Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम
    Featured

    मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7092791591776806501804216289776aaecf236e28bae05f4e853601bf1743db35734d0e658f701327cdfa
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    उरई/स्वराज टुडे: यूपी के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों की जान चली गई। बहस के बाद एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली से उड़ा दिया।

    इसके बाद गुस्साए पिता और छोटे भाई ने हत्यारोपी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत और तीसरे भाई के साथ पिता को जेल से परिवार में कोहराम मच गया है।

    मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को शुरू हुई बहस अचानक जानलेवा हो गई। जयनारायण के दूसरे नंबर के बेटे 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगते ही कैलाश जमीन पर गिर पड़ा और दम तोड़ दिया।

    बड़े बेटे की हत्या से आक्रोशित पिता जय नारायण और सबसे छोटे भाई गुड्डू ने हत्यारोपी जितेंद्र को घेर लिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटते रहे जब तक जितेंद्र ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। दोहरे हत्याकांड पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और एएसपी डॉ ईशान सोनी नेवी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    एक अन्य घटना में जूते को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की जान ली

    महराजगंज: महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला में सोमवार को जूता पहनने के मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने सगे छोटे नाबालिग भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घुघली सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने छोटे भाई का जूता पहन लिया था। छोटे भाई ने जब आपत्ति जताई तो विवाद हो गया।

    गुस्से में आकर बड़े भाई (16) ने 15 वर्षीय अपने छोटे भाई के सिर और हाथ पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। इससे परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौकी पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ कुंवर गौरव सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    अपर पुलिस अधीक्ष सिद्धार्थ के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि चौमुखा नौकाटोला निवासी दो भाइयों के बीच मामूली घरेलू विवाद हुआ। बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी और मृतक दोनों सगे भाई और नाबालिग हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला अधिवक्ता संघ के पुनः अध्यक्ष चुने गए गणेश कुलदीप, समर्थकों में भारी उत्साह

    यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    यह भी पढ़ें: Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    यह भी पढ़ें: इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026792 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    आज का राशिफल: आज 22 अप्रैल 2026 का दिन अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और…

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026

    मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.