Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे
    Featured

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70927876217767780428620de9bed86a98a447a168826466b81a81943b8503bf8c3bdf084c4378aabc53f5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मुरादाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मात्र 24 हजार रुपए के बकाया भुगतान और एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर युवा दंपति की निर्मम हत्या कर दी।

    8 वर्षीय बच्ची मदद के लिए चीखती रही पर ….

    घटना के दौरान 8 वर्षीय बेटी मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन भय के कारण कोई भी पड़ोसी आगे नहीं आया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राजा चक्कर की मिल्क इलाके में बीते सोमवार देर शाम यह वारदात हुई। मृतकों की पहचान राजा (30) और उनकी पत्नी फराह (26) के रूप में हुई है। दंपति अपने 3 छोटे बच्चों के साथ इलाके में रहते थे। परिवार में 8 वर्षीय बेटी अक्शा, 4 वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय सबसे छोटा बेटा है।

    पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे अक्शा घर के बाहर खेल रही थी। तभी दो लोग जबरन घर में घुस आए। हमलावरों को देखकर राजा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति की चीखें सुनकर फराह बचाने के लिए दौड़ीं, तो हमलावरों ने उन्हें भी चाकू मार दिया। दोनों पति-पत्नी लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए।

    आठ वर्षीय अक्शा ने पुलिस को बताया कि वह लगातार पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाती रही, रोती रही, लेकिन डर के कारण कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। बाद में पड़ोसियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  डॉ.अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    मकान की रजिस्ट्री को लेकर आरोपी पड़ोसी से था विवाद

    जांच में सामने आया है कि मृतक राजा और आरोपी फहीम के बीच एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजा मकान के लिए पहले ही दो लाख रुपये दे चुके थे, जबकि 24 हजार रुपये के बकाया भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा आरिफ, अनस, फरजन, नवाब और एक अज्ञात व्यक्ति समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    दोहरे हत्याकांड से लोगों में दहशत

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), एसपी सिटी तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    यह भी पढ़ें: न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    यह भी पढ़ें: 24 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दबिश’….फ़िल्म में देखेंगे एक ईमानदार पुलिस अफसर की जिद, संघर्ष और सिस्टम से टकराने की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026791 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिल…

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.