Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सनातन एकता पदयात्रा के दौरान पं धीरेंद्र शास्त्री की तबियत बिगड़ी, फेफडों में धूल भर जाने से सांस लेने में आई दिक्कत
    Featured

    सनातन एकता पदयात्रा के दौरान पं धीरेंद्र शास्त्री की तबियत बिगड़ी, फेफडों में धूल भर जाने से सांस लेने में आई दिक्कत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6890492781763167694073d6ccd10508f83c9ef53732e8761887cca8cc916cb5999b03261d96916bd839bb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मथुरा/स्वराज टुडे: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का कल शुक्रवार आठवा दिन था और लगातार तीसरे दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई ।

    मथुरा में पदयात्रा के आठवें दिन, बुखार, लो बीपी और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें बीच सड़क पर ही आराम करना पड़ा और वह जमीन पर लेटे नजर आए। लोगों ने उन्हें गमछे से हवा कर राहत देने की कोशिश की। डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों में बहुत ज्यादा धूल जम गई है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस दौरान उन्होंने मास्क लगाने की सलाह को भी ठुकरा दिया।

    डॉक्टरों ने यह भी बताया कि महाराज की तबीयत पहले दिन से ही खराब है, लेकिन वह किसी की भावना आहत न हो, इसलिए यात्रा जारी रखना चाहते थे और कोई दवा नहीं ले रहे थे। अभी उन्हें 100 फारेनहाइट फीवर है और बीपी भी ज्यादा कम हो गई थी। वहीं उनकी यात्रा में शामिल हुए यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया ने बताया कि उनकी यह हालत नंगे पांव चलने की वजह से और ज्यादा खराब हुई है।

    विरोधियों पर फिर बरसे धीरेंद्र शास्त्री

    तबीयत खराब होने के बावजूद, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा और भारतीय किसानों को समर्पित इस आठवें दिवस की पदयात्रा में कोसी कला में कहा कि जिनको राम नाम, वंदे मातरम या जय श्री राम से दिक्कत है, वे जल्दी ही लाहौर की टिकट कटवा लें। उन्होंने यहां तक कहा कि पैसे न हों तो वह कर्ज लेकर अपने पैसे से टिकट करवाएंगे, क्योंकि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनके विरोधी हैं जो देश के दुश्मन हैं। उन्होंने विरोध करने वाले हिंदुओं को डीएनए टेस्ट कराने की सलाह भी दी।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    मुस्लिम शिक्षा नीति पर बड़ा बयान

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि दंगाई और आतंकी-मजहबी लोगों की शिक्षा नीति देश में बम धमाका करना है, जबकि सनातनी नारियल फोड़ते हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से अपनी शिक्षा नीति बदलने की अपील की, ताकि बम धमाका करने वाले नहीं, बल्कि अब्दुल कलाम जैसे लोग सामने आएं। उन्होंने नूंह का उदाहरण देते हुए चिंता जताई कि क्षेत्र के लगभग 150 गांवों में हिंदू घट रहे हैं। यह 150 किलोमीटर की पदयात्रा सामाजिक समरसता, हिंदुओं की एकता, और देश में भेदभाव व छुआछूत खत्म करने के लिए है। इस पदयात्रा में हजारों लोग एकजुट होकर चल रहे हैं, जिसमें दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और एएसपी अनुज चौधरी खुद मोर्चे पर तैनात हैं।

    धीरेंद्र शास्त्री की यह 55 किलोमीटर लंबी यात्रा 16 नवंबर को समाप्त होगी। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा होते हुए यह मथुरा बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी, जहां उन्होंने कहा था कि वे यूपी में ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। इसी बीच, राजा भैया ने बिहार चुनाव पर अपनी राय देते हुए कहा कि जनता ने उन दलों को विदा कर दिया जो तुष्टिकरण में लगे थे, और राष्ट्रचिंतन करने वालों को वापस लाई है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने डॉक्टर का हवाला देते हुए कहा कि उनके पढ़े-लिखे डॉक्टर भी बम फोड़ते हैं, क्योंकि उनकी शिक्षा नीति में ऐसा करने पर 72 हूरों के पास जाने की बात लिखी है।

    यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज़ से विधायक बनीं शकुंतला सिंह पोर्ते ? होगी FIR, जायेंगी जेल ? आदिवासी समाज में भारी आक्रोश !

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी

    यह भी पढ़ें: देश को मिलेगी 100 सैनिक स्कूलों की सौगात, गुजरात में अमित शाह का बड़ा ऐलान

    यह भी पढ़ें: दिल्ली ही नहीं पूरे देश को दहलाने का था प्लान, पूछताछ में आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,599 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,055 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026901 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.