Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देश को मिलेगी 100 सैनिक स्कूलों की सौगात, गुजरात में अमित शाह का बड़ा ऐलान
    Featured

    देश को मिलेगी 100 सैनिक स्कूलों की सौगात, गुजरात में अमित शाह का बड़ा ऐलान

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6889705611763087506240db683d6a96d940a5dc0c6180892290f37e233cbf860f64e029b34ca4f4bb7852
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत देशभर में 100 सैनिक स्कूल स्थापित करने का फैसला किया है. श्री मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल (एमआरसीएसएसएस) और सागर ऑर्गेनिक प्लांट के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये स्कूल गुजरात के कई जिलों के बच्चों के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का मार्ग खोलेंगे.

    एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल (एमआरसीएसएसएस) का निर्माण 50 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और यह स्मार्ट कक्षाओं, छात्रावासों, पुस्तकालय और कैंटीन जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है.

    100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का निर्णय

    विज्ञप्ति में अमित शाह के हवाले से कहा गया, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने पीपीपी मॉडल के तहत देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है. इनमें से मोतीभाई चौधरी सैनिक स्कूल निश्चित रूप से मेहसाणा के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा.

    उन्होंने कहा कि अमूल ब्रांड के तहत विश्वसनीय जैविक उत्पादों की देश और दुनियाभर में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सागर ऑर्गेनिक प्लांट बहुत महत्वपूर्ण है और जैविक खेती में लगे सभी किसानों को उचित लाभ मिलता है. अमित शाह ने कहा कि लगभग 30 मीट्रिक टन की दैनिक क्षमता वाला यह संयंत्र राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) और कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) के तहत प्रमाणित है.

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2.20 लाख अर्थदण्ड

    प्राकृतिक खेती में लगे किसानों को लाभ

    एपीईडीए प्रमाणन के कारण, उत्तरी गुजरात में प्राकृतिक खेती में लगे किसानों को बहुत लाभ होगा क्योंकि उनकी उपज वैश्विक बाजारों तक पहुंच सकेगी. केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस जैविक संयंत्र के विस्तार से न केवल देशभर के नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि जैविक खेती से जुड़े किसानों की आय में भी वृद्धि होगी. उन्होंने जैविक खेती में लगे सभी किसानों और उनके परिवारों से स्वस्थ रहने के लिए जैविक उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया.

    अमित शाह ने कहा कि 1960 में दूधसागर डेयरी प्रतिदिन 3,300 लीटर दूध एकत्र करती थी, जो अब बढ़कर 35 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है. यह डेयरी गुजरात के 1,250 गांवों के पशुपालकों और राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के 10 लाख से अधिक दूध उत्पादन समूहों से जुड़ी हुई है.

    नयी प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों का गठन

    उन्होंने कहा कि इसका कारोबार 8,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. आठ आधुनिक डेयरियों, दो दूध शीतलन केंद्रों, दो पशु चारा संयंत्रों और एक सीमेंट उत्पादन इकाई के साथ, दूधसागर डेयरी आज गुजरात की श्वेत क्रांति में एक प्रमुख भूमिका निभा रही है. शाह ने कहा कि इस डेयरी की चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं, जिनमें देशभर में 75,000 नयी प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों का गठन भी शामिल है.

    अमूल का 70 प्रतिशत कारोबार में महिलाओं का योगदान

    उन्होंने कहा कि अमूल का 70 प्रतिशत कारोबार महिलाओं के योगदान से आता है. अमित शाह ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कहा कि इस साल गुजरात में बेमौसम भारी बारिश हुई. प्रभावित किसानों की मदद के लिए भूपेंद्र पटेल सरकार ने एक बहुत ही उदार राहत पैकेज की घोषणा की है. गुजरात सरकार ने संकल्प लिया है कि वह किसानों की मदद करने से पीछे नहीं हटेगी.

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    यह भी पढ़ें: “माटी” – बस्तर की अनकही कहानी अब बड़े पर्दे पर! छत्तीसगढ़ी सिनेमा का सबसे संवेदनशील और सशक्त दस्तावेज़, 14 नवंबर से सिनेमाघरों में, देखें ट्रेलर….

    यह भी पढ़ें: आतंकी मुस्लिम ही क्यों होते हैं? बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने दागा सवाल तो मैदान में कूदी महबूबा मुफ्ती, दिया ये जवाब

    यह भी पढ़ें: गुजरात के एक अस्पताल की वीडियो क्लिप ने कैसे खोला इंटरनैशनल पॉर्न मार्केट का राज? पढ़िए पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026

    नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें…

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,851 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,339 Views
    Don't Miss

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को निःस्वार्थ भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प…

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.