Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आतंकी मुस्लिम ही क्यों होते हैं? बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने दागा सवाल तो मैदान में कूदी महबूबा मुफ्ती, दिया ये जवाब
    Featured

    आतंकी मुस्लिम ही क्यों होते हैं? बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने दागा सवाल तो मैदान में कूदी महबूबा मुफ्ती, दिया ये जवाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6884797371762846607322fe95c2a1434dfd4b27591a09ad3c496448682f2db273104a71af4d9d05a4dd69
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है।

    पुलिस ने सबसे पहले डॉक्टर आदिल अहमद को 7 नवंबर को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया। डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर फरीदाबाद स्थित धौज गांव में किराए के एक मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। देश के खिलाफ साजिश में एक बार फिर मस्लिम के शामिल होने के बाद राजनीति गर्म हो गया है। बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सवाल किया कि आतंकी मुस्लिम ही क्यों होते हैं? इसपर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पलटवार किया है।

    महात्मा गांधी, इंदिरा व राजीव को किसने मारा ?… महबूबा मुफ्ती

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि गांधी जी को किसने मारा? इंदिरा जी को किसने मारा? राजीव गांधी जी को किसने मारा? आज भी गांधी जी की फोटो पर कौन सा सबसे बड़ी टेररिस्ट गोली मारता है, जो संसद भी गया था। गिरिराज जी इन सबका जवाब दें इसके बाद हम बात करेंगे।

    https://x.com/ANI/status/1987788625569096191?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1987788625569096191%7Ctwgr%5Ea5da0a9e08dfb52f6506629764d7314d5c604e04%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार और राज्य सरकार ने इसे पकड़ा है। हालांकि, यह मुंबई धमाकों से भी खतरनाक था। बाबा बागेश्वर की यात्रा चल रही है और लोग बड़ी संख्या में उनके साथ थे। अगर उन पर हमला होता, तो क्या होता? लेकिन, जब भी वे पकड़े जाते हैं, तो हमेशा एक ही समुदाय का व्यक्ति होता है… एक मुस्लिम डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    इतने बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम हुई लेकिन विपक्षी नेताओं ने साध रखी है चुप्पी: गिरिराज सिंह

    गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर ऐसी घटनाओं पर चुप रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चाहे वह राहुल गांधी हों, लालू प्रसाद यादव हों, अखिलेश यादव हों या असदुद्दीन ओवैसी हों, उन्होंने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया। यह निंदनीय है और लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए। यह देश के लिए एक चौंकाने वाली घटना है। जो लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मैं पूछना चाहता हूं कि पकड़े गए सभी आतंकवादी मुस्लिम धर्म से क्यों हैं? इसे हमेशा धर्म से जोड़ा जाता है, जैसे पहलगाम (आतंकी हमला) में हुआ. इससे पहले आज, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जांच के दौरान भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया।

    360 किलो विस्फोटक, टाइमर और कई हथियार जब्त

    बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित धौज गांव में किराए के एक मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने संभवतः उत्तर भारत में होने वाले एक विनाशकारी आतंकी हमले को टाल दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को लगभग 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट मिला, जो अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री है और IED बनाने के लिए प्रमुख घटक के रूप में इस्तेमाल होती है। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री RDX नहीं है, लेकिन बहुत खतरनाक है और बड़े पैमाने पर विस्फोट करने में सक्षम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    जांच के दौरान लगभग 5 किलो भारी धातु भी मिली, जिसका इस्तेमाल IED की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही 20 टाइमर, बैटरियां, 24 रिमोट, इलेक्ट्रिक वायरिंग और कई इलेक्ट्रॉनिक सर्किट भी बरामद हुए। इन सभी चीजों को एक साथ देखकर साफ है कि यह पूरा सामान कई उच्च क्षमता वाले IED तैयार करने के लिए इकट्ठा किया गया था।

    अभी भी जारी है ऑपरेशन

    फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और टीमें एक सक्रिय एंटी-टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थीं। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी का नाम डॉ. मुजम्मिल है, जिसे 9-10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि हथियार कहां से आए और कैसे यहां तक पहुंचाए गए, यह फिलहाल जांच का विषय है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा करना संभव नहीं है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में किसने गंवाई जान, कौन हुआ घायल ? ये है पूरी लिस्ट
    यह भी पढ़ें: हसौद थाना के दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी और झूठे केस में फंसाने का आरोप; 70 लीटर पानी को बताया शराब
    यह भी पढ़ें: बुजुर्ग मां-बाप को बहु-बेटे ने घर से निकाला, भूखे प्यासे 4 दिन सड़कों पर भटके, फिर फरिश्ता बनकर आई पुलिस, देखें वीडियो
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.