Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम
    Featured

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260731 21521681
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष Reptile Care and Rescuer Society (RCRS), कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में जंगल सफारी, रायपुर में सर्प रेस्क्यू, स्नेक हैंडलिंग एवं जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य जंगल सफारी के जू कीपरों (Zoo Keepers) को सांपों की सुरक्षित पहचान, बचाव, रेस्क्यू तकनीक तथा उनसे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय ले सकें।

    IMG 20260731 21524780

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन **रायपुर (CCF) मुख्य वन संरक्षक गुरुनाथन एन के मार्गदर्शन एवं पहल पर किया गया। कार्यक्रम में कोरबा वनमंडल की वनमण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव एवं उप वनमण्डलाधिकारी सूर्यकांत सोनी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    जंगल सफारी की ओर से वनमंडलाधिकारी तेजस सरकार , रेंज ऑफिसर रूबी खिलारी एवं रेंज ऑफिसर रूपा चौधरी का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा। उनके सहयोग से प्रशिक्षण अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।

    IMG 20260731 21521681

    प्रशिक्षण में RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य अजय साहू, सागर, अतुल एवं गोपाल ने सहभागिता निभाई। टीम ने जू कीपरों को बताया कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे नुकसान पहुँचाने की आवश्यकता नहीं है। उचित प्रशिक्षण, धैर्य और सही तकनीक अपनाकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है। साथ ही यह भी समझाया गया कि किसी भी परिस्थिति में बिना प्रशिक्षण के सांप को पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    IMG 20260731 21521260

    प्रशिक्षण के दौरान प्रस्तुतकर्ता अविनाश यादव ने पावरपॉइंट (PPT) प्रस्तुति के माध्यम से सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, विषैले एवं गैर-विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश से जुड़े तथ्य तथा प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त समाज में प्रचलित सांपों से जुड़े अनेक भ्रम (Myths) का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़े।

    IMG 20260731 21514597

    प्रायोगिक सत्र में प्रशिक्षकों ने सुरक्षित स्नेक रेस्क्यू एवं हैंडलिंग की विधियों का प्रदर्शन किया तथा जू कीपरों को आवश्यक सावधानियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

    कार्यक्रम के समापन पर RCRS परिवार ने CCF गुरुनाथन , DFO प्रेमलता यादव, SDO सूर्यकांत सोनी, DFO तेजस सरकार, RO रूबी मैडम, RO रूपा मैडम तथा जंगल सफारी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जू कीपरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। RCRS ने कहा कि वन विभाग द्वारा दिया गया यह अवसर संस्था के लिए सम्मान की बात है और इससे वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

    IMG 20260731 21515959

    RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि संस्था आगे भी वन विभाग के साथ मिलकर प्रदेशभर में सर्प एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण, रेस्क्यू, वैज्ञानिक जागरूकता और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाती रहेगी। संस्था का लक्ष्य लोगों में यह संदेश पहुँचाना है कि “सांप प्रकृति के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। उन्हें बचाना, प्रकृति और जैव विविधता की रक्षा करना है।”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    यह भी पढ़ें: दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    July 31, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026

    Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    July 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष…

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.