Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा
    Featured

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72163107717855114609271441297d1b467f5299cc9b22c2871099ac24b961d9c6d77da2d9ad264f82f4e5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय रेल ने ट्रेन के जरिए एक जीवित ह्रदय (Live Heart) को कम समय में दूसरे शहर तक पहुंचाकर इतिहास रच दिया है. इस तरह हेल्थ सेक्टर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हार्ट का सफलतापूर्वक परिवहन किया है.

    सूरत से अहमदाबाद तक हार्ट को ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सुरक्षित एवं निर्धारित समय में पहुंचाया गया. इस हार्ट का प्रत्यारोपण यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में किया जाएगा.

    क्वार्डिनेशन से कामयाबी

    यह अत्यंत संवेदनशील और समयबद्ध जीवनरक्षक अभियान भारतीय रेल, गुजरात राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण रहा.

    जीवित यानी फंक्शनिंग हार्ट को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर तक सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए रेलवे पुलिस फोर्स यानी आरपीएफ और गुजरात राज्य पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. इसके माध्यम से अंग को निर्धारित समयसीमा के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो.

    मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद, श्री वेद प्रकाश ने कहा, “यह भारतीय रेल के लिए अत्यंत गर्व और संतोष का क्षण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से एक जीवित हार्ट को सूरत से अहमदाबाद तक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया गया. ऐसे जीवनरक्षक मिशन में समय का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होता है.

    भारतीय रेल, RPF, गुजरात राज्य पुलिस और चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने इस अभियान को सफल बनाया. किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में भारतीय रेल की भूमिका निभाना हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का सर्वोच्च दायित्व है.’

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    न ट्रेन लेट हुई न कोई और व्यवधान आया

    वंदे भारत एक्सप्रेस की गति, समयपालन और विश्वसनीयता ने इस जीवनरक्षक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ये कामयाबी बताती है कि भारतीय रेल केवल यात्रियों और माल के परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभा रही है.

    इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता में भारतीय रेल के विभिन्न विभागों, RPF, गुजरात राज्य पुलिस, चिकित्सकों, अंग प्रत्यारोपण समन्वयकों तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी एवं त्वरित समन्वय के कारण यह चुनौतीपूर्ण जीवनरक्षक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

    यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रेल की त्वरित, सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाओं के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है.

    यह भी पढ़ें: Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
    यह भी पढ़ें: 10 करोड नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का जिला स्तरीय उ‌द्घाटन कार्यक्रम में कोरबा कलेक्टर बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
    यह भी पढ़ें: वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    July 31, 2026

    Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    July 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष…

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.