छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: ब्रह्माकुमारीज कोरबा के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम का जिला स्तरीय उद्घाटन के मुख्य अतिथि कोरबा के ऊर्जावान कलेक्टर, माननीय श्री कुणाल दुदावत जी होंगे. ज्ञात हो कि संस्था के मुख्यालय आबू पर्वत एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के मध्य संपन्न आधिकारिक समझौता ज्ञापनों MOU’s द्वारा समर्थित राष्ट्रीय स्तर पर 10 करोड नशा मुक्ति प्रतिजा महाअभियान कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिनांक 2 अगस्त 2026 को दिल्ली में किया जाएगा |
उक्त कार्यक्रम के तहत ब्रह्माकुमारीज संस्था की समस्त शाखाओं द्वारा 10 करोड़ से अधिक नागरिको को स्वेच्छा से नशा मुक्ति स्वस्थ एवं मूल्य मूल्यनिष्ठ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है यह अभियान नशा मुक्ति स्वस्थ संस्कारवान एवं विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने वाला एक व्यापक जन आंदोलन है।
इसका उद्देश्य जन जागरुकता कार्यक्रमों मूल्य आधारित शिक्षा स्वस्थ जीवन शैली के प्रचार युवा सहभागिता राजयोग मेडिटेशन तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जन जागृति लाना है।
यह अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि जी के सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को समर्पित है जो 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. संस्था की शाखा कोरबा की ब्रह्माकुमारी बहने एवं भाइयों द्वारा उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर जिला भर के समस्त स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, क्लब एवं सामाजिक संस्थाओं तथा मोहल्लों के प्रमुख तथा ग्रामीण स्तर पर सरपंच एवं सचिव से मिलकर इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी के द्वारा जिला भर के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को नशा मुक्त स्वस्थ एवं संस्कारवान नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी सहभागिता देने की अपील की है। इस कार्यक्रम का जिला स्तरीय उद्घाटन संस्था की शाखा विश्व सद्भभावना भवन टीपी नगर कोरबा में दिनांक 2 अगस्त 2026 को समय प्रातः 11:30 बजे संपन्न होगा, इसके पश्चात कोरबा शहर में विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी जो कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीएसईबी चौक से आईटीआई रामपुर, कोसाबाड़ी, घंटाघर, मुड़ापार, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सुनालिया चौक, स्टेशन रोड, सीतामढ़ी से कोरबा शहर फ्लाईओवर ब्रिज से पावर हाउस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर चौक होते हुए विश्व सद्भभावना भवन में पूर्ण होगा जिसे आमंत्रित अतिथियों द्वारा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के आसपास के सेवाकेंद्र के सभी भाई बहने इसमें भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने वाले कानून का किया स्वागत, नया वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश..
यह भी पढ़ें: वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

Editor in Chief





