Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त
    Featured

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260607 WA0042
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ♦️ *जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹13.40 लाख

    ♦️ *कबाड़ चोरी एवं अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही कोरबा पुलिस

    कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अपराधियों, कबाड़ चोरों एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत *उरगा* एवं *कुसमुंडा पुलिस* को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

    थाना उरगा की बड़ी कार्रवाई

    दिनांक 06.06.2026 को थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरूडीह स्थित एक बंद परिसर में दबिश दी। पंचों की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ एवं वाहन बरामद किए गए।
    कार्रवाई में एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक एवं एक अन्य ट्रक से कुल लगभग 14 टन लोहे का कबाड़, मोटरसाइकिल के कटे-पार्ट्स सहित 03 वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹12.60 लाख आंकी गई है।

    IMG 20260607 WA0041

    थाना कुसमुंडा की त्वरित कार्रवाई

    वहीं दिनांक 07.06.2026 को थाना कुसमुंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बेरियर मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पिकअप वाहन क्रमांक CG-10-E-8576 में लोहे की जाली, पाइप, रोलर एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 02 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला।
    पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन एवं कबाड़ सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर उसे जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून को सायकल रैली का आयोजन

    कुल 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    दोनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13.40 लाख है।

    प्रारंभिक जांच में जप्त कबाड़

    संदिग्ध एवं लावारिस प्रकृति का पाए जाने तथा संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर समस्त मशरूका को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

    कोरबा पुलिस की लगातार एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    कोरबा पुलिस की अपील

    जनसामान्य से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी के माल के अवैध कारोबार अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

    *”सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”*

    यह भी पढ़ें: कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें: बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    यह भी पढ़ें: Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    June 7, 2026

    दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026

    June 7, 2026

    बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    June 7, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1.50 लाख अर्थदण्ड

    June 7, 2026

    पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    June 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,604 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,056 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026904 Views
    Don't Miss

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    ♦️ *जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹13.40 लाख ♦️ *कबाड़ चोरी एवं…

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    June 7, 2026

    दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.