Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन
    Featured

    बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2026Updated:June 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7151405461780821707778ec1630d7648646f5ca095294fc8ae2e5f578221d9686f9c23dd63744384765b5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही वहां की दशा और दिशा बड़ी तेजी से बदल रही है । अब दिल्ली से एक और बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर दिया है. ये बुलेट ट्रेन दिल्ली, यूपी, बिहार से होकर बंगाल तक जाएगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हाईस्पीड कॉरिडोर के बाद इस नए रूट पर काम शुरू किया जाएगा.

    ये बुलेट ट्रेन दिल्ली के साथ लखनऊ, वाराणसी, पटना जैसे बड़े शहरों को जोड़ेगी और बंगाल के सिलिगुड़ी तक जाएगी. इससे राजधानी, दुरंतो जैसी ट्रेनों से अभी दिल्ली से कोलकाता तक 20-22 घंटे का सफर महज 6-7 घंटे रह जाएगा. अश्विनी वैष्णव ने अपने कोलकाता दौरे में दिल्ली सिलीगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को रफ्तार देने की घोषणा भी रेल मंत्री ने की. आइए जानते हैं कि इसके स्टेशन कहां-कहां होंगे.

    दिल्ली सिलिगुड़ी बुलेट ट्रेन

    दिल्ली सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के चार बड़े राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को कनेक्ट करेगा. ये दो अलग-अलग हाई स्पीड कॉरिडोर को जोड़ेगा. पहला रूट इसमें दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर होगा. दूसरा हिस्सा वाराणसी-पटना-सिलिगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर होगा. मोदी सरकार ने बजट में इस बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को प्राथमिकता वाले प्लान में रखा है.

    दिल्ली वाराणसी सिलिगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट के स्टेशन

    दिल्ली वाराणसी सिलिगुड़ी ट्रेन नई दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर जैसे शहरों को जोड़ेगी. बिहार में ये पटना से गुजरेगी. फिर पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके और टूरिस्ट प्लेस सिलिगुड़ी तक जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    बुलेट ट्रेन के स्टेशन

    1. नई दिल्ली
    2. नोएडा (जेवर एयरपोर्ट)
    3. मथुरा
    4. आगरा
    5. इटावा
    6. लखनऊ
    7. प्रयागराज
    8. वाराणसी
    9. गाजीपुर
    10. पटना
    11. सिलिगुड़ी (न्यू जलपाईगुड़ी के करीब)
    12. असम के गुवाहाटी तक विस्तार संभव

    बुलेट ट्रेन से 20 घंटे का सफर सिर्फ 6 घंटे में

    दिल्ली से सिलिगुड़ी तक रेल यात्रा में अभी राजधानी एक्सप्रेस या दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से 18 से 20 घंटे का वक्त लगता है. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बाद दिल्ली से सिलिगुड़ी 1500 किलोमीटर का सफर महज 6 घंटे में तय होगा. बुलेट ट्रेन 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

    बुलेट ट्रेन की स्पीड

    • दिल्ली से वाराणसी: लगभग 3 घंटे 50 मिनट
    • दिल्ली से पटना : 4 घंटे 20 मिनट
    • वाराणसी से सिलिगुड़ी: लगभग 2 घंटे 55 मिनट

    दिल्ली से सिलिगुड़ी बुलेट ट्रेन परियोजना

    दिल्ली सिलिगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर को उत्तर भारत को पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार से जोड़ ने का काम करेगा. इससे बड़ी आबादी वाले यूपी और बिहार जैसे राज्यों को भी फायदा होगा और इन राज्यों में ट्रेनों में भारी भीड़ से निपटा जाएगा. दिल्ली हावड़ा रूट का ज्यादातर हिस्सा भी कवर हो जाएगा.रेल मंत्री का कहना है कि बंगाल में बुलेट ट्रेन समेत अन्य रेल परियोजनाओं पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो रहा है.

    पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वारा सिलीगुड़ी को चिकन नेक (Chicken Neck) कॉरिडोर कहा जाता है. ये पूर्वोत्तर भारत (North East) को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. इस बुलेट ट्रेन से पर्यटन के साथ सेना और रसद की आवाजाही भी बेहद आसान होगी.

    बुलेट ट्रेन के लिए भूमि अधिग्रहण

    दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर का विस्तार कर सिलिगुड़ी तक ले जाने वाला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देश का दूसरा सबसे बड़ी हाईस्पीड रेल परियोजना होगी. मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर पहला है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बंगाल के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का भरोसा दिया है. दिल्ली और वाराणसी में भी अलायनमेंट और भूमि अधिग्रहण संबंधी काम जल्द शुरू होगा.

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    कोलकाता मेट्रो पर भी घोषणा

    वैष्णव ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब रेल मंत्री थीं, तब बंगाल को रेलवे से सिर्फ 4 हजार करोड़ रुपये मिलते थे. अब एनडीए की पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार में 2026-27 के लिए 14205 करोड़ रुपये मिले हैं.कई परियोजनाएं अनुमति न मिलने से अटकी रहीं. कोलकाता मेट्रो जैसे कई मामलों में तो टीएमसी सरकार अदालत तक चली गई. कोलकाता मेट्रो के लिए 60 नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेनें शुरू की जाएंगी.पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा अटकी रेलवे परियोजनाओं को नई रफ्तार दी जाएगी. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी रेल परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने समेत सभी तरह के सहयोग का भरोसा रेल मंत्री को दिया.

    यह भी पढ़ें: पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    यह भी पढ़ें: Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,928 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,379 Views
    Don't Miss

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री संतोष शर्मा जी के छत्तीसगढ़ उच्च…

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.