गोरखपुर/स्वराज टुडे:: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल कैमरा छिपाकर वीडियो रिकॉर्ड करने की जानकारी मिली है. रात के वक्त जब एक छात्रा वॉशरूम में गई तो उसकी नजर टीनशेड में फंसा मोबाइल फोन देखा.
इसके बाद उसने हॉस्टल की अन्य लड़कियों की इसकी जानकारी दी. फिर सभी ने मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें बहुत सारे वीडियो मिले. फिर लड़कियों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.
‘मैं बस पता लगाना चाह रह थी कि कौन सी लड़कियां पैड…’
जब लड़कियों ने हंगामा शुरू किया तो हॉस्टल की महिला वार्डन ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए कहा कि उसने किसी गलत इरादे से मोबाइल कैमरा नहीं लगाया था. बल्कि यह पता लगा सके कि वह कौन सी लड़कियां हैं, जो सैनेटरी पैड इधर-उधर फेंकती हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला वार्डन ने कहा कि बाथरूम में डस्टबीन होने के बावजूद कुछ लड़कियां सैनेटरी पैड इधर-उधर फेंक देती हैं, जिससे गंदगी हो जाती है. इसलिए वह पता लगाना चाह रही थी कि कौन लड़कियां ऐसा करती हैं और इसके लिए उन्होंने कैमरा लगवाया था. बता दें कि यह पूरा मामला गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है.
छात्राओं ने कहा- मोबाइल से कई लड़िकयों के वीडियो मिले हैं
छात्राओं का आरोप है कि मोबाइल का कैमरा टॉयलेट की तरफ था और उसे रिकॉर्डिंग मोड में रखा गया था. बताया जा रहा है कि मोबाइल में कई छात्राओं के वीडियो भी मिले हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हॉस्टल में 20 कमरों में कुल 26 छात्राएं रहती हैं. इस हॉस्टल में कॉलेजों में पढ़ने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली लड़कियां रहती हैं. एक छात्रा दो दिन पहले ही हॉस्टल से आई थी. वह रात को बाथरूम में गई तो उसे टिन शेड में फंसा हुआ मोबाइल दिखाई दिया. उसने मोबाइल का वीडियो बनाकर अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी.
यह भी पढ़ें::SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

Editor in Chief















