Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    June 7, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1.50 लाख अर्थदण्ड

    June 7, 2026

    पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश
    Featured

    पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n715105781178081788513604a05bacd5f623e4baca491a98f78daa0aae54afe488469494b48ec18e638c15
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के एक कोर्ट ने घरेलू हिंसा के एक मामले में व्यक्ति को फटकार लगाई है. साथ ही निचली अदालत के फैसले को भी पलटा है. कोर्ट ने व्यक्ति को अपने बेटे को 6,000 रुपये मासिक भरण-पोषण देने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि कोई पति बेरोजगार होने का दावा करके अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के प्रति अपनी कानूनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता.

    एडिशनल सेशंस जज शीतल चौधरी प्रधान एक महिला की अपील पर सुनवाई कर रही थीं. महिला ने निचली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसे ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण (PWDV) अधिनियम’ के तहत आर्थिक मदद देने से इनकार कर दिया गया था. जज ने महिला की अपील मंजूर कर ली.

    2 जून के अपने आदेश में कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है. वह केवल बेरोजगारी या अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देकर अपनी कानूनी रूप से ब्याही पत्नी और नाबालिग बेटे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकता.” कोर्ट ने पाया कि पति भरण-पोषण का खर्च उठाने में सक्षम है और उसे आदेश दिया कि वह बच्चे के बालिग होने तक उसके भरण-पोषण के लिए हर महीने ₹6,000 का भुगतान करे.

    2013 में शादी और 2015 में हुए अलग

    महिला ने आरोप लगाया था कि फरवरी 2013 में उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान किया. उसने दावा किया कि गर्भवती होने के दौरान उसे ससुराल से निकाल दिया गया था और वह 2015 से अपने बेटे के साथ अलग रह रही है. कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, 2015 में फैमिली कोर्ट में हुए समझौते के बाद यह जोड़ा कुछ समय के लिए फिर से साथ रहने लगा था. वे कुछ महीनों तक किराए के घर में रहे लेकिन बाद में फिर अलग हो गए.

    यह भी पढ़ें :  "सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    महिला की शिकायत कर दी थी खारिज

    सितंबर 2025 में, निचली अदालत ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिला की शिकायत खारिज कर दी थी. कोर्ट का कहना था कि वह घरेलू हिंसा और आर्थिक शोषण के आरोपों को साबित करने में नाकाम रही. हालांकि, अपीलीय अदालत ने माना कि शारीरिक हमले और क्रूरता के आरोप मेडिकल रिकॉर्ड या स्वतंत्र सबूतों से साबित नहीं हुए, लेकिन उसने पाया कि पति ने 2015 से बच्चे के भरण-पोषण के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी थी. अदालत ने कहा, “नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी प्रतिवादी (पति) की भी उतनी ही है.”

    नाबालिग बेटे के बालिग होने तक दीजिए खर्च

    कोर्ट ने यह भी गौर किया कि बच्चा कई सालों से मां की कस्टडी में है और इस दौरान पिता की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई. अदालत ने कहा, “मेरी राय में, प्रतिवादी/पति हर महीने ₹6,000 का भरण-पोषण खर्च देने में सक्षम है. यह भुगतान इस आदेश की तारीख से शुरू होकर उसके नाबालिग बेटे के बालिग होने (18 साल की उम्र) तक किया जाना चाहिए.”

    यह भी पढ़ें: बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू
    यह भी पढ़ें: रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    June 7, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1.50 लाख अर्थदण्ड

    June 7, 2026

    राशिफल 7 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 7, 2026

    बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू

    June 7, 2026

    सहायक कार्यपालन अभियंता के विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति देख अधिकारियों की फटी रह गयी आँखें

    June 7, 2026

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,600 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,055 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026903 Views
    Don't Miss

    बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    June 7, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही वहां की दशा और…

    चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1.50 लाख अर्थदण्ड

    June 7, 2026

    पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    June 7, 2026

    राशिफल 7 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.