Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू
    Featured

    बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा, आज से नई कीमतें हुईं लागू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71513248317807978758187fa25e0e671373d876beee5b7d7484bbd23826b2d74d684618844b0fc33b7150
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश में रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है. वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है. उद्योग सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज (7 जून) से 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो जाएगी.

    पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को की गई 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी बार वृद्धि की गई है. सूत्रों के अनुसार, नवीनतम संशोधन से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को बेचे गए प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपए का नुकसान हो रहा था.

    कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े थे दाम

    दरअसल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही एलपीजी घेरलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के कयास भी लगने शुरू हो गए थे. 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान इजराइल और अमेरिका युद्ध की वजह से सप्लाई में आई दिक्कतों के बावजूद भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. हालांकि सरकार ने एक मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था. कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए और पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद एक जून को कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा हुआ था.

    सप्लाई में नहीं आई दिक्कत

    एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. संकट के बावजूद किसी भी रिटेल गैस एजेंसी पर गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है. साथ ही मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में लगातार कार्रवाई जारी है.

    यह भी पढ़ें :  Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार

    सरकार ने कहा कि होर्मुज संकट के बावजूद देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की बिना बाधा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है. रिफाइनरियों में स्थानीय एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है.

    यह भी पढ़ें: सहायक कार्यपालन अभियंता के विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति देख अधिकारियों की फटी रह गयी आँखें
    यह भी पढ़ें: समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: ​​​​10 की उम्र में छोड़ा घर…सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026

    Bilaspur: शिवा मेडिसिटी अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक: प्रबंधन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    October 27, 2026

    नेशनल अवॉर्ड जीतकर अपने पैतृक गांव पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा, लुंगी-टीशर्ट में दिखा देसी अंदाज

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय, कोरबा में प्राचार्य महोदय की अनुमति से आंतरिक परिवारवाद…

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.