छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय, कोरबा में प्राचार्य महोदय की अनुमति से आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कार्यस्थल एवं महाविद्यालय में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. पूर्णिमा साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती आमला कोहराम, श्रीमती कुंदन अंडन एवं डॉ. श्रीमती अवंतिका कौशिक उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में कन्या छात्रावास की 83 छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान छात्राओं को महाविद्यालय एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनुचित व्यवहार, यौन उत्पीड़न की पहचान, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा आंतरिक समिति की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना तथा महाविद्यालय में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभावमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास करना था।
यह भी पढ़ें: प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Editor in Chief

