छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनाँक 27 /10/26 को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल व्ही, आई,पी गेस्ट हाउस कोरबा में अल्प प्रवास पर पधारे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री ) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का एवम उपाध्यक्ष श्री एम,डी,ठाकुर जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल जिसमें संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश सिरका कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह कंवर वरिष्ठ सदस्य श्री गेंद लाल सिदार एवं श्री मरावी जी ने शिष्टाचार भेंट कर उनसे आदिवासी मामलों में एवं कुछ समसामयिक विषयों पर चर्चा कर उसके निराकरण हेतु अपनी बात रखी।

माननीय अध्यक्ष ने आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा रखी गई विषयों को ध्यान में रखते हुए उसके निराकरण हेतु हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही सुदूर वनांचल ग्राम देवपुरी सोनारी जाम,भाटा सहित कई ग्राम आज भी आवागमन के दृष्टिकोण से आज भी अछूते हैं उन ग्रामीणों के लिए कोरबा से सीधे अतिरिक्त बस सेवा प्रदान करने की मांग रखी, साथ ही जो आदिवासी समुदाय मात्रात्मक त्रुटि के कारण अपनी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे है उन बातों को भी माननीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाकर उसे पर शासन स्तर पर कार्रवाई हेतु मांग रखी गई।


Editor in Chief

