Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raigarh: न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल!! शासन- प्रशासन पर पूंजीपतियों का दबदबा !!!

    October 27, 2026

    Korba: उरांव समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाया करम देव प्रकृति पूजा का महापर्व

    October 27, 2026

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raigarh: न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल!! शासन- प्रशासन पर पूंजीपतियों का दबदबा !!!
    Featured

    Raigarh: न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल!! शासन- प्रशासन पर पूंजीपतियों का दबदबा !!!

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 27, 2026Updated:October 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261027 WA0032 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पूंजीपतियों के रसूख तले दबे किसान के अधिकार, छातामुड़ा-बांजीपाली हल्का बॉर्डर पर करोड़ों की जमीन और शासकीय मद पर कब्जे की गहरी साजिश!

    रायगढ़/स्वराज टुडे: – तहसील कार्यालय के गलियारों में कानून की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ितों की व्यथा ने राजस्व महकमे की कार्यप्रणाली और सीमांकन के खेल को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने और अंतिम फैसला न आने के बावजूद मौके पर बाहुबल और धनबल के दम पर निर्माण कार्य खड़ा कर कब्जा जमाने की कोशिशें तेज हो चुकी हैं। तहसील न्यायालय परिसर पहुंचे फत्तेचंद पटेल (गोटिया) और उनके साथ कैलाश आचार्य ने मीडिया के सामने खुलकर प्रशासनिक तंत्र, राजस्व अमले की लापरवाही और पूंजीपतियों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पीड़ितों का सीधा आरोप है कि विपक्षी नितेश अग्रवाल द्वारा कानूनी प्रक्रियाओं की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए न केवल किसान की पैतृक भूमि को हड़पने की साजिश रची जा रही है, बल्कि नेशनल हाईवे से सटी बेशकीमती शासकीय भूमि को भी खुर्द-बुर्द करने का ताना-बाना बुना जा चुका है।

    IMG 20261027 WA0033

    अदालत में कब्जा दिलाने की गुहार लेकिन मौके पर दबंगई से खींच दी दीवार।

    तहसील परिसर में मीडिया से मुखातिब होते हुए फत्तेचंद पटेल ने बताया कि नितेश अग्रवाल ने जमीन पर कब्जा न मिलने का हवाला देकर तहसीलदार न्यायालय में परिवाद दायर किया था। इस आधार पर न्यायालय से फत्तेचंद पटेल और कैलाश आचार्य को नोटिस तामील कराया गया। नोटिस के बाद जब मामला विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के विचाराधीन है, तो स्वाभाविक तौर पर किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं होता। लेकिन इसके ठीक उलट, न्यायालय के फैसले का इंतजार किए बगैर जमीन पर एकाएक बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। फत्तेचंद पटेल का स्पष्ट कहना है कि संबंधित भूमि उनकी वैध पैतृक संपत्ति है। जब विवाद न्यायालय की दहलीज पर लंबित है, तो आखिर किस आधार पर बलपूर्वक निर्माण कर कब्जा थोपने की कोशिश की जा रही है? क्या रसूखदारों के लिए राजस्व संहिता और अदालती कायदे-कानून कोई मायने नहीं रखते?

    यह भी पढ़ें :  Saharanpur: ब्रह्माकुमारी गॉडलीवुड स्टूडियो के प्रमुख बी. के. हरिलाल को प्रथम महर्षि नारद सम्मान अवॉर्ड

    IMG 20261027 WA0036

    इसे सीमांकन कहें या सीमा उल्लंघन?

    क्या आपने कभी सुना है कि एक खसरा नंबर दो अलग-अलग तहसील और दो अलग-अलग हल्का नंबरों में हो सकता है? बिल्कुल नहीं.. लेकिन ऐसा ही एक चौंकाने वाला इस विवादित भूमि की जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें सीमांकन के दौरान हाईवे से जुड़ी एक जमीन खसरा नंबर 155/2 का आधा हिस्सा छाता मुड़ा और आधा हिस्सा बंझिनपाली में स्थित होना पाया गया इसके ठीक बाजू में स्थित 155/1/ख की विवादित जमीन का तहसील न्यायालय में लंबित है। गलत सीमांकन की यहां किसान की जमीन दब रही है। अब पटेल ने सीमांकन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व में जिस सीमांकन का हवाला दिया जा रहा है, वह पूरी तरह से एकतरफा और जमीनी हकीकत से कोसों दूर था। जिस वक्त सीमांकन की औपचारिकता निभाई गई, उस समय चारों तरफ भारी बरसात, कीचड़, झाड़ियां और गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था।

    IMG 20261027 WA0032

    ऐसी विषम परिस्थितियों में तकनीकी रूप से किसी भी भूमि की पारदर्शी और सटीक नपाई संभव ही नहीं थी। इसी गंभीर खामी को आधार बनाकर उन्होंने सीमांकन के पंचनामे पर उसी वक्त अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके अलावा न्यायालय में भी विधिवत लिखित आपत्ति पेश कर यह मांग की गई थी कि शुष्क मौसम में, जब जमीन पूरी तरह स्पष्ट दिखे, तब दोबारा दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष नाप कराई जाए। इसके बावजूद उनकी आपत्तियों को दरकिनार कर दिया गया और जब वे मामले की नकल निकलवाने नकल शाखा पहुंचे, तो प्रकरण से संबंधित दस्तावेज तक वहां नहीं भेजे गए थे, जो यह साफ दर्शाता है कि पर्दे के पीछे से सांठगांठ का खेल चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  'मोदी का बाप भी जाएगा..', खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो...

    IMG 20261027 WA0035 IMG 20261027 WA0034

    दो हल्कों के पेंच में उलझा कर नेशनल हाईवे की बेशकीमती शासकीय भूमि के साथ किसान की जमीन को निगलने की कोशिश

    मामले की तकनीकी बारीकियों और जमीन के कानूनी जाल को उजागर करते हुए कैलाश आचार्य ने बेहद चौंकाने वाले तथ्य रखे। आचार्य ने बताया कि यह पूरा विवाद छातामुड़ा और बांजीपाली दो अलग-अलग गांवों और राजस्व हल्कों की सीमा पर स्थित भूमि का है। राजस्व नियमों के मुताबिक किसी भी भूमि का खसरा नंबर एक ही हल्के और एक ही तहसील के अंतर्गत दर्ज होता है। लेकिन इस मामले में खसरा नंबर 155/2 के सीमांकन के दौरान राजस्व नियमों को ताक पर रखकर यह हास्यास्पद स्थिति बना दी गई कि आधा रकबा छातामुड़ा में और आधा रकबा बांजीपाली में दिखाया जा रहा है। राजस्व के इतिहास में ऐसी नपाई समझ से परे है।

    कैलाश आचार्य ने आगे यह भी बताया कि विवादित स्थल नेशनल हाईवे से बिल्कुल सटा हुआ है, जहां खसरा नंबर 156 की बेशकीमती भूमि शासकीय मद में दर्ज है। आरोप है कि सीमा विवाद का बवंडर खड़ा करके और सीमांकन में घालमेल कर केवल किसान की निजी भूमि ही नहीं, बल्कि उस मुख्य मार्ग से सटी बहुमूल्य सरकारी जमीन को भी बाउंड्रीवॉल के भीतर समेटने की सुनियोजित चाल चली जा रही है। यदि समय रहते इस गोलमाल की उच्चस्तरीय पड़ताल नहीं हुई, तो शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व और बेशकीमती शासकीय भूमि से हाथ धोना पड़ सकता है।

    तहसीलदार के दखल से रुका अवैध काम, सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त सीमांकन की उठी मांग..

    पीड़ित पक्ष ने बताया कि मौके पर हो रही दबंगई और मनमाने निर्माण कार्य की लिखित व मौखिक शिकायत जब तहसीलदार महोदय से की गई, तब जाकर राजस्व प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में मौके पर चल रहे बाउंड्रीवॉल के निर्माण को रुकवाते हुए कार्य को स्थगित किया गया। हालांकि पीड़ितों का कहना है कि काम रुकना सिर्फ तात्कालिक राहत है, स्थायी न्याय तभी मिलेगा जब दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। इसे साथ ही किसान ने यह भी मांग की है कि जब तक न्यायालय कोई निष्कर्ष या निर्णय नहीं ले जाता तो मौके पर निर्माण कार्य स्थगन आदेश लिखित में जारी करें अन्यथा दबंगई पूर्वक आधी रात को कभी भी रसूल द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ करने की आशंका भी जताई है।

    यह भी पढ़ें :  राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले गए नियम, पहले से बेहद सख्त होगी सिक्युरिटी, जानें अब श्रद्धालुओं को कैसे मिलेगी एंट्री?

    फत्तेचंद पटेल और कैलाश आचार्य ने दो-टूक शब्दों में जिला प्रशासन और वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों से मांग की है कि दोनों तहसीलों व दोनों हल्कों (छातामुड़ा और बांजीपाली) के सक्षम अधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों (RI) और हल्का पटवारियों की एक संयुक्त टीम गठित की जाए। इस संयुक्त दल की मौजूदगी में, पूरी पारदर्शिता के साथ, दोनों गांवों की सीमाओं का मिलान करते हुए नए सिरे से वैज्ञानिक तरीके से सीमांकन कराया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब तक न्यायालय का कोई स्पष्ट और अंतिम आदेश नहीं आ जाता, तब तक मौके पर किसी भी तरह की यथास्थिति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन किसान के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और शासकीय मद की जमीन को बचाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है या फिर रसूखदारों की मनमानी इसी तरह हावी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    यह भी पढ़ें:Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी 

    यह भी पढ़ें: New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार…. जानिए नए नियम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी

    October 26, 2026

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    October 25, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Raigarh: न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल!! शासन- प्रशासन पर पूंजीपतियों का दबदबा !!!

    October 27, 2026

    पूंजीपतियों के रसूख तले दबे किसान के अधिकार, छातामुड़ा-बांजीपाली हल्का बॉर्डर पर करोड़ों की जमीन…

    Korba: उरांव समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाया करम देव प्रकृति पूजा का महापर्व

    October 27, 2026

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026

    प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.