उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग एवं दिव्य शक्ति अखाड़ा द्वारा महर्षि नारद सम्मान का शुभारंभ
सहारनपुर में महर्षि नारद सम्मान एवं पत्रकार अलंकार समारोह का आयोजन
सहारनपुर/स्वराज टुडे: नवीन नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में महर्षि नारद सम्मान एवं पत्रकार अलंकार समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के सकारात्मक सहयोग तथा दिव्य शक्ति अखाड़ा (रजिस्टर्ड) के प्रयासों से इस वर्ष से ‘महर्षि नारद सम्मान’ की नई परंपरा का शुभारंभ किया गया है।
सम्मान की इस नई परंपरा के प्रथम वर्ष में ब्रह्माकुमारीज गॉडलीवुड स्टूडियो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री हरिदास देवजी भानुशाली, उर्फ बी. के. हरिलाल को उनके उल्लेखनीय कार्यों तथा समाज में सकारात्मक, आध्यात्मिक एवं मूल्य-आधारित संदेशों के प्रसार में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रथम महर्षि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुंबई के श्री हरिलाल भाई एक समय उद्योगपति थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद पिछले 15 वर्षों से राजस्थान के आबू स्थित गॉडलीवुड स्टूडियो में समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में 14 भाषाओं में निर्मित सैकड़ों आध्यात्मिक कार्यक्रमों का विश्वभर में प्रसारण किया गया है।
इस सम्मान का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों एवं पत्रकारों को प्रोत्साहित करना है, जो अपने कार्य एवं लेखन के माध्यम से सत्य, सकारात्मकता, सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं जनहित को बढ़ावा दे रहे हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि राजयोगी तपस्वी ब्रह्माकुमार हरिलाल भानुशाली ने कहा कि, “पत्रकारिता केवल घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की विचारधारा और दिशा को प्रभावित करने वाला एक शक्तिशाली माध्यम है।”
यह भी पढ़ें: AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

Editor in Chief

