Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना
    Featured

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260905 WA0034
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया।
    श्री अग्रवाल ने सप्तदेव मंदिर, श्री श्याम मंदिर, राम-जानकी मंदिर सहित परसाभाठा, बालको स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर तथा शहर के अन्य मंदिरों में दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बालस्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धापूर्वक झूला झुलाया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। विभिन्न मंदिरों में उन्होंने श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से भेंट कर उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल हमारी धार्मिक आस्था का आधार नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ा तथा कर्म को सर्वोच्च महत्व दिया। श्रीकृष्ण का यही संदेश आज के समय में भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

    IMG 20260905 WA0032

    उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें अपने भीतर प्रेम, करुणा, धैर्य और सकारात्मकता का भाव विकसित करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने समाज को यह संदेश दिया कि अन्याय के सामने मौन रहना उचित नहीं, बल्कि धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा होना आवश्यक है।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे पर्व और धार्मिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी वर्गों के लोग एक साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं, जो सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता की सुंदर मिसाल है। उन्होंने युवाओं और नई पीढ़ी से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को समझने तथा उसे अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें :  राखी के धागे में शांति का संदेश, ब्रह्माकुमारीज़ ने कोरबा में चलाया विशेष रक्षासूत्र अभियान

    IMG 20260905 WA0033

    उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने कर्तव्य, सत्य और धर्म के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। हम सभी मिलकर ऐसा समाज बनाएं, जहां प्रेम हो, परस्पर सम्मान हो और हर व्यक्ति के सुख-दुःख में साथ खड़े होने की भावना हो।”
    जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट एवं धार्मिक आयोजन किए गए। भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तिमय वातावरण के बीच श्री अग्रवाल ने भी श्रद्धालुओं के साथ उत्सव में सहभागिता की और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

    यह भी पढ़ें: एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    यह भी पढ़ें: Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    यह भी पढ़ें: SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: फ्लाइंग स्नेक यानी बिना पंखों के हवा में उड़ने वाला साँप। यह साँप…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.