Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Mahoba: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक दरिंदगी, रूह कंपा देगी पूरी कहानी
    Featured

    Mahoba: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक दरिंदगी, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71278133217791975574770c8401c7faa74f49f6fef377a8c7bb2fcb1bd10867b93ce31811e105e4b72a42
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महोबा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठेगी. कोचिंग से घर लौटते समय दबंगों ने उसका अपहरण किया.

    उसके साथ गैंग रेप किया, उसे नशीले इंजेक्शन दिए. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे जलती हुई सगरेट से दागा. रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना महोबा की है. लड़की को 16 दिन तक यातनाएं झेलनी पड़ीं. 16 दिन बाद पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है.

    कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को 16 दिन तक बंधक बनाया

    छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद जब उसे दबंगों के चंगुल से बरामद किया तो उसने रूह कंपाने वाली आपबीती सुनाई. शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि पीड़िया का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. जांच कर साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

    नशीले इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव के मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसे 16 दिन तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा. उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए.

    यह भी पढ़ें :  गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    आरोपी ने जबरन रचाई शादी

    पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उसके भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी के बल पर आरोपी मोहित संग उसकी जबरन शादी करवाई. पीड़िता अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रही है. इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता दहशत से कांप रही है.

    पीड़िता से मिलने महोबा जाएंगे कांग्रेस नेता

    इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी इस घटना पर नजर बनाए हुए है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़िता से फोन पर बात भी की. वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है. साथ ही एलान किया कि कांग्रेस का एक प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़िता से मिलने महोबा पहुंचेगा.

    फिलहाल गंभीर रूप से बीमार और डरी हुई छात्रा को पुलिस सुरक्षा में महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है. अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि छात्रा की एमएलसी जांच कराई जा चुकी है.

    यह भी पढ़ें: Korba: कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर हिंसक झड़प, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, नौकरी से भी किये गए बर्खास्त
    यह भी पढ़ें: Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,984 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    वृंदावन/स्वराज टुडे: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर एक नया विवाद सामने…

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.