Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार
    Featured

    Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n712783929177916695941912a78e7ac3fd1b25569f2e7dcecc995b8c8ceb83732ce1d21eb9874b7fb7a220
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा इलाके में हुई दीपिका नागर की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटी को परिवार ने बड़े अरमानों के साथ विदा किया था, वही शादी के कुछ महीनों बाद रहस्यमयी हालत में मृत मिली। आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

    मामले में पुलिस ने पति रितिक और उसके पिता मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में गुस्सा और मातम दोनों का माहौल है।

    अपने गांव की सबसे सुंदर लड़की थी दीपिका

    दीपिका के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में बेहद तेज थी और उसने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गांव में उसकी सुंदरता और सरल स्वभाव की चर्चा होती थी। माता-पिता ने उसकी शादी धूमधाम से की थी और करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, ताकि बेटी का जीवन खुशहाल रहे।

    लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दीपिका के चेहरे की मुस्कान गायब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदार लगातार कार और नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दीपिका को प्रताड़ित किया जाता था।

    मौत से कुछ घंटे पहले पिता पहुंचे थे ससुराल

    दीपिका के पिता संजय ने बताया कि 17 मई की दोपहर बेटी का फोन आया था। उसने रोते हुए बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और फॉर्च्यूनर कार व 50 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। बेटी की बात सुनकर पिता तुरंत अपने साले बाबू प्रधान के साथ जलपुरा पहुंचे। वहां दोनों पक्षों को समझाया गया और माहौल शांत कराने की कोशिश की गई। परिजनों को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन रात होते-होते ऐसा फोन आया जिसने पूरे परिवार को तोड़ दिया। रात करीब 12:30 बजे समधी मनोज ने फोन कर बताया कि दीपिका सीढ़ियों से गिर गई है। जब परिवार शारदा अस्पताल पहुंचा तो दीपिका की मौत हो चुकी थी।

    यह भी पढ़ें :  आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    शरीर पर मिले 30 से ज्यादा चोटों के निशान

    परिजनों का आरोप है कि दीपिका को बेरहमी से पीटा गया था। उसके शरीर पर 30 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिवार का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने पति रितिक, ससुर मनोज, सास पूनम, ननद नेहा और तन्नी समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

    कॉलोनाइजर ससुर पर पहले से दर्ज हैं केस

    पीड़ित परिवार का दावा है कि दीपिका का ससुर मनोज एक कॉलोनाइजर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी पति रितिक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और गांव में झगड़ों को लेकर उसका नाम पहले भी सामने आ चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Korba: पिकनिक से लौटते समय सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, 7 से अधिक घायल

    यह भी पढ़ें: Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.