Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
    Featured

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n718702879178339355971234296e671c51b015977d189189fdaaa0248e7b26bd444abe48476f67d31c61fd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर क्षेत्र में विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर एक विधवा महिला पर कथित तौर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-कानपुर में कर्मचारी है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं तथा उसका इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस के अनुसार, हमले के लगभग 24 घंटे बाद महिला को होश आया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। आरोपी देवाशीष निगम (38) कथित तौर पर महिला को आईआईटी-कानपुर परिसर के पास से अपनी कार में बैठाकर बिठूर के ब्रह्म घाट की ओर ले गया। रास्ते में उसने महिला पर विवाह के लिए दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्राथमिकी और प्रारंभिक जांच के अनुसार, निगम ने रेलवे सर्विस लेन के पास स्थित मॉडल डेरी के निकट कार रोक दी और वाहन के भीतर ही कथित तौर पर महिला पर ईंट से हमला कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, जब महिला ने कार का दरवाजा बंद कर खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने कथित तौर पर कार का शीशा तोड़ दिया, उसे सड़क पर घसीटा और उसके सिर तथा शरीर पर कई बार वार किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी की कथित तौर पर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि देवाशीष निगम लंबे समय से उसकी बहन पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था और पहले भी उसे धमकी दे चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कहा करता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि उसकी मां सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।

    यह भी पढ़ें :  भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच...कब, कहां और कैसे देखें लाइव....टाइमिंग नोट कर लीजिए

    पुलिस ने आरोपी की पहचान स्वरूप नगर स्थित राज टावर निवासी देवाशीष निगम के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी मां चंद्रा निगम भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस के अनुसार, देवाशीष निगम का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था और उसकी एक बेटी है, लेकिन वह पिछले 6 महीने से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता विधवा है और उसकी एक किशोर बेटी है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी देवाशीष निगम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.