छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों में 12 वर्षीय शिवम महंत और 6 वर्षीय ज्योति पांडे की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद बिजली विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान टूटे तारों और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की अपील करते हुए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
पहली घटना ग्राम जपेली में हुई, जहां 12 वर्षीय शिवम महंत अपने घर पर मोबाइल देख रहा था। बैटरी कम होने पर वह मोबाइल चार्ज करने जा रहा था। इस दौरान घर के दरवाजे से गुजरा एक कटा हुआ बिजली तार दरवाजे पर करंट प्रवाहित कर रहा था। शिवम जैसे ही दरवाजे के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया और गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
दूसरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस में घटित हुई। यहां 6 वर्षीय ज्योति पांडे अपने घर के बाहर खेल रहा था। जानकारी के अनुसार, एक पड़ोसी ने घर के बाहर लकड़ी के बांस से विद्युत तार बांधकर कनेक्शन लिया हुआ था। बारिश के कारण बांस गिर गया और तार टूटकर नीचे आ गया। खेलते समय ज्योति इस तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे चिकित्सालय ले गए, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

Editor in Chief




