Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026

    ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद
    Featured

    सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260706 232618
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना के बाद सोमवार सुबह करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने उनका शव नदी से बरामद किया। इस हादसे से परिवार, दोस्तों और एसईसीएल कर्मचारियों में शोक की लहर है।

    जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार को सतरेंगा घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी दोस्त नदी के बीच बने एक टापू तक जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान लौटते समय सुभांशु गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते तेज बहाव में डूब गए। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

    घटना की सूचना मिलते ही श्यांग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण रविवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। इसके बाद सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे तक चले अभियान के बाद सुबह करीब 11:30 बजे सुभांशु का शव नदी से बाहर निकाला गया।

    लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल शव को एसईसीएल अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की मां के मंगलवार को कोरबा पहुंचने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    सुभांशु ध्रुव के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब चार वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति के तहत एसईसीएल में नौकरी मिली थी। वह पिछले ढाई वर्षों से एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की सेंट्रल वर्कशॉप में कार्यरत थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी असामयिक मौत से परिवार एक बार फिर गहरे सदमे में है।

    इस दर्दनाक हादसे के बाद सतरेंगा पहुंचे अन्य पर्यटकों में भी चिंता का माहौल देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, बांध और जलाशयों के गहरे हिस्सों में जाने से बचें। प्रशासन ने कहा है कि बारिश के दौरान जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए पर्यटन स्थलों पर घूमने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।

    यह हादसा एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। बरसात के मौसम में नदी और जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    यह भी पढ़ें: अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    यह भी पढ़ें :  ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    यह भी पढ़ें: Raipur: फर्जी लेटरहेड एवं हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर दस्तावेज तैयार करने वाला च्वॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026

    ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    July 7, 2026

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    July 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    July 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,708 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,415 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,109 Views
    Don't Miss

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    आज का राशिफल: आज का दिन तूफान के बाद की शांति जैसा है। कल की…

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026

    ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    July 7, 2026

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.