Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 7, 2026

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    Featured

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260707 WA0019
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा को पूर्ण जिला का दर्जा दिए जाने की दशकों पुरानी मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश भी वकीलों के हौसले को डिगा नहीं सकी। बरसते मौसम के बीच अधिवक्ता संघ कटघोरा ने कसनिया स्थित अहरन नदी से एसडीएम कार्यालय तक एक विशाल कार रैली निकाली। रैली के समापन पर अधिवक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर कटघोरा को अविलंब जिला घोषित करने मांग की।

    बारिश के कारण बाइक की जगह निकाली कार रैली

    अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित योजना के तहत जिला बनाने की मांग को लेकर एक बड़ी बाइक रैली निकालने की तैयारी की गई थी। लेकिन लगातार हो रही झमाझम बारिश और खराब मौसम को देखते हुए रणनीति में बदलाव किया गया। आंदोलन की धार को कम न होने देने के संकल्प के साथ सभी अधिवक्ता अपनी-अपनी कारों में सवार हुए और कसनिया स्थित अहरन नदी के पास से रैली की शुरुआत की। कारों का यह काफिला नारेबाजी करते हुए कटघोरा एसडीएम कार्यालय पहुंचा।

    ज्ञापन में बताए गए कटघोरा को जिला बनाने के मजबूत आधार

    मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में अधिवक्ता संघ ने कटघोरा को जिला बनाने के पक्ष में कई ऐतिहासिक और प्रशासनिक तर्क प्रस्तुत किए गए हैं।
    * ऐतिहासिक और न्यायिक पृष्ठभूमि
    कटघोरा तहसील की स्थापना ब्रिटिश काल में सन् 1912 में हुई थी, जबकि यहाँ व्यवहार न्यायालय की स्थापना सन् 1963 से प्रभावी है।
    * मौजूदा प्रशासनिक ढांचा
    वर्तमान में यहाँ अतिरिक्त जिलाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डी.एफ.ओ. कार्यालय, विद्युत विभाग का डी.ओ. कार्यालय स्थायी रूप से संचालित हैं। इसके अलावा अपर सत्र न्यायालय, विशेष पॉक्सो न्यायालय, कुटुंब न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के कई पद यहाँ पहले से ही स्थापित हैं।
    * ​जनता की परेशानियां और दूरी
    कटघोरा जिला मुख्यालय न होने के कारण क्षेत्र के नागरिकों को छोटे-बड़े राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय कोरबा के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है।
    * औद्योगिक रूप से समृद्ध
    कटघोरा अनुभाग के अंतर्गत एसईसीएल की लगभग 10 से 12 कोयला खदानें संचालित हैं। साथ ही एनटीपीसी, इंडियन ऑयल, हसदेव थर्मल पावर और बांगो थर्मल पावर जैसे देश के सबसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान इसी क्षेत्र में कार्यरत हैं।
    ​* भौगोलिक अनुकूलता
    कटघोरा अनुभाग के तहत पोड़ी उपरोड़ा, पसान, कटघोरा, दर्री, पाली, दीपका और हरदीबाजार जैसे बड़े क्षेत्र आते हैं। कटघोरा मुख्यालय में पर्याप्त शासकीय भूमि और जिला स्तर के बड़े कार्यालयों के निर्माण के लिए बुनियादी ढांचा व भवन पहले से मौजूद हैं।
    * 30 वर्षों से उठ रही मांग, 2 साल से जारी है क्रमिक धरना
    अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कटघोरा को जिला बनाने की मांग आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा पिछले 30 से अधिक वर्षों से लगातार की जा रही है। इस मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा पूर्व में उग्र प्रदर्शन और लगातार 2 वर्षों तक क्रमिक धरना भी दिया जा चुका है। वर्तमान में भी दिनांक 30 जनवरी 2026 से कलेक्ट्रेट बनाने की मांग को लेकर निरंतर क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी है।
    ​इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कटघोरा के अध्यक्ष राजेश पाल, उपाध्यक्ष मिहिर सिन्हा, सचिव यदुनंदन जायसवाल, सहसचिव बी. राम निषाद, कोषाध्यक्ष व्यास नारायण जायसवाल सहित भारी संख्या में अधिवक्ता, स्थानीय व्यवसायी और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि यदि सरकार इस बार कटघोरा की उपेक्षा करती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित...NHAI ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद, सीसीटीवी से होगी निगरानी, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

    यह भी पढ़ें: अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: जालना के इस स्कूल में चल रहा था वार्षिकोत्सव, बच्चों के हाथों में तलवारें और सर तन से जुदा गाने पर डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 7, 2026

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026

    ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    July 7, 2026

    अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    July 7, 2026

    सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

    July 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,708 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,415 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,109 Views
    Don't Miss

    जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से विषैले…

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026

    ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.