Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी
    Featured

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7243515001787540039478a85d7c2785624301b01b7d580afffc339cdba41e2ed84d458d0f8a6a73e27103
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर अनु कॉलिस पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं।

    शनिवार को YouTube पर लाइव आकर अनु ने उस इन्फ्लुएंसर पर गंभीर आरोप लगाए, जिसने कथित तौर पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। अनु का कहना है कि वीडियो उनकी अनुमति के बिना शेयर किया गया और इसके बाद उनकी जिंदगी, करियर और परिवार पर गहरा असर पड़ा।

    अनु ने लाइव के दौरान कहा कि वह पिछले करीब पांच दिनों से कमरे में बंद हैं और बेहद मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे विचार आ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनके परिवार के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं।

    वीडियो वायरल करने वाले इन्फ्लुएंसर से अनु ने पूछे सवाल

    अनु कॉलिस ने इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से निजी तस्वीरें और वीडियो लेकर बिना अनुमति शेयर किए। अनु ने सवाल उठाया कि अगर उन्हें उनके कंटेंट पर आपत्ति थी तो उन्होंने सीधे पुलिस विभाग या अधिकारियों से शिकायत क्यों नहीं की।

    अनु के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित इन्फ्लुएंसर ने पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया और उनके भाई से कथित तौर पर माफी भी मांगी। अनु ने कहा कि पहले वीडियो को वायरल किया गया और बाद में उसे हटाकर गलती की बात कही गई।

    यह भी पढ़ें :  सॉफ्टवेयर इंजीनियर मर्डर केस में नया खुलासा, पत्नी ने बंद किए CCTV कैमरे, फिर महज 12 मिनट में ससुराल वालों ने मार डाला

    https://x.com/Sachingupta/status/2091490724634312875?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2091490724634312875%7Ctwgr%5Edafbba0b257be35d3590005846475825252f5f7f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    मेरी 20-25 साल की मेहनत और करियर प्रभावित हुआ

    लाइव के दौरान भावुक अनु ने कहा कि सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए उन्होंने वर्षों मेहनत की है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उन्हें अश्लील वीडियो बनाने वाली महिला के तौर पर पेश किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और करियर को नुकसान पहुंचा।

    उन्होंने कहा कि उनके सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर अगर किसी को आपत्ति थी तो शिकायत का रास्ता अपनाया जा सकता था। अनु ने कहा कि बिना अनुमति उनकी तस्वीर और वीडियो साझा कर उन्हें सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया गया।

    यह वही ड्रेस है, जिसे लेकर सवाल उठाए गए

    अनु ने लाइव के दौरान उस ड्रेस को भी दिखाया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सामान्य ड्रेस है, जिसे उन्होंने अपनी मां के साथ आगरा के एक मॉल से खरीदा था।

    उन्होंने कहा कि उनके परिवार में इस तरह के कपड़े पहनना सामान्य बात है और उनके माता-पिता या भाई को इससे कोई आपत्ति नहीं है। अनु ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी निजी जिंदगी और कपड़ों को लेकर किसी को आपत्ति है तो वह उनके सोशल मीडिया कंटेंट को न देखने का विकल्प चुन सकता है।

    QR कोड पर भी दी सफाई

    वायरल वीडियो में दिख रहे QR कोड को लेकर उठ रहे सवालों पर अनु ने कहा कि वह QR कोड उनके Instagram हैंडल से जुड़ा था। उनका दावा है कि वह अपने वीडियो में लोगों से चैनल को सब्सक्राइब करने, वीडियो को लाइक और शेयर करने तथा उन्हें फॉलो करने की अपील करती थीं।

    यह भी पढ़ें :  वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    उन्होंने कहा कि उनका कंटेंट मुख्य रूप से फिटनेस और जिम से जुड़ा था। अनु ने दावा किया कि उनका मकसद लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना था।

    मैं जांच के लिए तैयार हूं, मुझे डर नहीं

    अनु कॉलिस ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर उनके खिलाफ कोई आरोप है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    उन्होंने पुलिस की वर्दी की गरिमा से जुड़े सवालों पर भी कहा कि उन्होंने वर्दी में ऐसा कोई कंटेंट नहीं बनाया, जिससे उनके विभाग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया से जुड़े नियमों की जानकारी है।

    वरिष्ठ अधिकारी के बयान का भी किया जिक्र

    अनु ने बताया कि वह हाल में कार्यालय गई थीं, जहां एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कथित तौर पर उनसे कहा कि उन्होंने विभाग की बदनामी की है। अनु ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सोशल मीडिया पर अधिकारियों के वीडियो को भी AI के जरिए एडिट कर वायरल किया जा रहा है, तो उनके मामले को भी पूरे संदर्भ के साथ देखा जाना चाहिए।

    2023 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं अनु कॉलिस

    अनु कॉलिस उत्तर प्रदेश पुलिस की 2023 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली बताई जाती हैं। मेरठ में उनकी शुरुआती पोस्टिंग रोहटा थाने में हुई थी। इसके बाद वह ब्रह्मपुरी और फिर SSP कार्यालय से संबद्ध रहीं।

    वायरल वीडियो और पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद 16 अगस्त 2026 को तत्कालीन SSP अविनाश पांडे के आदेश पर उन्हें निलंबित किया गया था। मामले की जांच पुलिस स्तर पर चल रही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’

    अनु ने लाइव के दौरान साफ कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच का सामना करेंगी और अपना पक्ष मजबूती से रखेंगी।

    उन्होंने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों से वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का कंटेंट बना रही हैं। पहले उनका चैनल ‘अनु’ नाम से था, जिसे बाद में बंद कर उन्होंने ‘Selina’ नाम से नया चैनल बनाया।

    अनु ने कहा कि वह अपनी पहचान और करियर को लेकर लड़ेंगी तथा चाहती हैं कि पूरे मामले की जांच तथ्यों के आधार पर हो।

    यह भी पढ़ें: पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    यह भी पढ़ें: 18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    यह भी पढ़ें: Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026

    Raipur: रायपुर में साहित्यकारों का हुआ सम्मान,‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को भी मिला सम्मान

    August 23, 2026

    शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 23, 2026

    Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,870 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित उत्तर प्रदेश…

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.