Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका,प्रदेश की जनता बहकावे में नहीं आने वाली : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Featured

    पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका,प्रदेश की जनता बहकावे में नहीं आने वाली : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250721 WA0046
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    0 उद्योग मंत्री ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को किया संबोधित
    0 भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है इसे कहते है चोरी ऊपर से सीना जोरी
    फोटो

    कोरबा/स्वराज टुडे:  वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उसे व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन करने की बात कह रही है, इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मुंह में झोंक दिया है। कुल मिलाकर भूपेश बघेल अपने कारनामे को गलत दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं ।

    भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पाँच वर्ष में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।

    Compress 20250721 185102 2980

    श्री देवांगन ने कहा भूपेश बघेल की सरकार ने कोल परिवहन के सिस्टम को ऑनलाइन से ऑफलाइन कर दिया था। कोरबा समत अन्य जिलों के खदानों से निकलने वाले कोयले में अवैध वसूली की जाती थी। भाजपा सरकार बनने के सिर्फ दो महीने बाद 7 फरवरी 2024 को कॉल परिवहन का सिस्टम पुनः ऑनलाइन कर दिया गया था। इस तरह से गड़बड़ी के सारे रास्ते को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विष्णु देव सरकार बंद कर चुकी है। शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था, आज इन घोटालों के आरोपी एक एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। तो भूपेश बघेल के पेट में दर्द हो रहा है।
    श्री देवांगन ने कहा कि जब भी कोल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेलजी बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें।

    यह भी पढ़ें :  विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर भूपेशजी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

    न केवल भूपेश बघेल ने कोल ब्लॉक अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह जी की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी। उन्होंने कहा कि साल 2010 में केन्द्र में काँग्रेस की सरकार थी, तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। उसे कांग्रेस नीत सरकार के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ही सबसे पहले गो एरिया घोषित किया था।

    23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त अडानी को दो बड़ी खदानों गारे पेलमा सेक्टर-2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह भूपेश बघेलजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।
    श्री देवांगन ने कहा कि 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई थी।

    यह भी पढ़ें :  असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, पार्षद श्री अशोक चावलानी, श्री नरेंद्र देवांगन मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

    https://www.facebook.com/share/v/1EttLNXsnR/

    यह भी पढ़ें: अलीगढ़ के संगठित धर्मांतरण गिरोह के नए खुलासे के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप, इस गिरोह के जाल में फंसी सैकड़ों महिलाओं में से 97 अब भी लापता, परिजनों में दहशत और आक्रोश

    यह भी पढ़ें:चार बच्चों के बाप को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां, घर से हुई फरार, फेसबुक पर डाली शादी की फोटो तो….

    यह भी पढ़ें:बिजली चोरी करने वालों को सुनाई गई सजा, परिवादी की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा की गई पैरवी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,958 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: चेक बाउंस के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री सुनील…

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.